Chandil: नारायण आईटीआई लुपुंगडीह में पौधरोपण किया गया

चांडिल : नारायण आईटीआई लुपुंगडीह परिसर में विश्व पर्यावरण संरक्षण के लिए संस्थान के संस्थापक डॉक्टर जटा शंकर पांडे के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जटा शंकर पांडे ने कहा 1972 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्टॉकहोम में मानव पर्यावरण पर आयोजित सम्मेलन में इसकी स्थापना की गई थी. इस वर्ष, विश्व पर्यावरण दिवस की थीम ‘प्लास्टिक प्रदूषण को मात दें’ है. इस अवसर पर, चांडिल के नारायण आईटीआई परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया.

पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूकता

जटा शंकर पांडे ने कहा  कि पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए कई तरह की गतिविधियों का आयोजन करते हैं. इन गतिविधियों में वृक्षारोपण, सफाई अभियान, और पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम शामिल हैं. इस दिन, लोग प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, ऊर्जा बचाने, पानी बचाने और कचरे को कम करने जैसे पर्यावरण के अनुकूल कार्य करने के लिए प्रोत्साहित होते हैं. इस कार्यक्रम में अधिवक्ता निखिल कुमार, जयदीप पांडे, शांति राम महतो, पवन महतो और अजय मंडल प्रकाश महतो, मोहन सिंह, देवाशीष मंडल, कृष्ण पद महतो, शुभम साहू सहित कई पर्यावरणविद शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें : Baharagora: सरकारी शिक्षक नि:शुल्क शिक्षा देने के नाम पर कर रहे हैं काली कमाई

Spread the love
  • Related Posts

    Gua : महावीर जयंती पर रामनगर के राम मंदिर में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ

    गुवा: गुरुवार को महावीर जयंती के पावन अवसर पर रामनगर स्थित राम मंदिर में भक्ति और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में विशेष धार्मिक…

    Spread the love

    Gua : सेल चिड़िया व रोवांम मे हनुमान जयंती मनी

    गुवा : सेल संबद्ध चिड़िया बाजार हाता क्षेत्र में हनुमान जयंती की धूम मची रही ।दो अप्रैल को आयोजित होने वाले हनुमान जयंती के अवसर पर खास तौर से भगवान…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time