Jamshedpur: तौकीर उर्फ होरा हत्याकांड में पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में तौकीर उर्फ होरा हत्याकांड में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 8 के सद्दाब खान उर्फ बिल्ली (27) और कदमा शास्त्रीनगर के शुभम कुमार (25) को हिरासत में लिया। इनके पास से फायरिंग में इस्तेमाल की गई देसी पिस्तौल और मैगजीन बरामद हुई।

 

सिटी एसपी है कुमार शिवाशीष ने बताया कि सूचना मिलने के बाद बिष्टुपुर बीएच एरिया में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इससे पहले महज छह घंटे के भीतर ही अयान उर्फ मसूद इकबाल को गिरफ्तार किया गया था। वह भी मौके पर फायरिंग में शामिल था। सद्दाब खान के खिलाफ विभिन्न थानों में कुल छह मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि तौकीर (गोरा) उन्हें लंबे समय से धमकाता और डराता था। कई बार उसने उनके ऊपर हवाई फायरिंग भी की थी। घटना वाले दिन वे नशे में थे और उसी दौरान विवाद के बाद उन्होंने हत्या की योजना बनायी और अंजाम दिया।

Spread the love

Related Posts

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन जादूगोड़ा : आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति पोटका की ओर…

Spread the love

Jadugora : ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे, चार राज्यों के ग्राम प्रधान, नायके व समाज के प्रमुख लोग पहुंचे, मरांग बुरू से मांगी मन्नते

जादूगोड़ा : पोटका के चंदनपुर गांव में स्थित आदिवासियों के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर बाहा बोगा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *