Jhargram : विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस ने निकाला रूट मार्च 

झाड़ग्राम : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर झाड़ग्राम जिले में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सख्त कर दी गई है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। केंद्रीय बल और राज्य पुलिस संयुक्त रूप से लगातार गश्त और रूट मार्च कर रहे हैं।
बुधवार को गोपीबल्लवपुर थाना क्षेत्र में व्यापक रूट मार्च निकाला गया। एसडीपीओ परवेज सरफराज और थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल और केंद्रीय जवानों ने बांकरा, चिटामाटिया, गोपालपुर, तेतुलिया और टोपगेड़िया समेत कई गांवों में पैदल मार्च किया। सुरक्षा बलों की मौजूदगी से क्षेत्र में सतर्कता का संदेश दिया गया।
रूट मार्च के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर हालात की जानकारी ली और किसी भी तरह की आशंका या समस्या के बारे में पूछताछ की। लोगों से अपील की गई कि वे शांति बनाए रखें और अफवाहों से दूर रहें।
जिला पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सैयद मोहम्मद मामदुल्ला हसन ने बताया कि जिले में केंद्रीय बल की दस कंपनियां तैनात की जा चुकी हैं और संयुक्त गश्त लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
इसके अलावा झारखंड और ओडिशा सीमा से सटे इलाकों में दस नाका चेकिंग प्वाइंट स्थापित कर सघन जांच की जा रही है। पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के प्रशासन के बीच समन्वय बैठक भी आयोजित की गई है, ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जा सके।
प्रशासन का दावा है कि जिले में शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा चुके हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुगसलाई से प्रेमी युगल हुए फरार, लड़की के परिजनों ने युवक के पिता-भाई को घर बुलाकर पीटा, थाने में शिकायत

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बारीगोड़ा में होली की रात फायरिंग से मची अफरा तफरी, पुलिस जांच में जुटी

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बारीगोड़ा इलाके में बुधवार देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई. जानकारी के अनुसार मुन्ना सिंह का बेटा धर्मेन्द्र ने…

Spread the love

Jamshedpur : कांग्रेस महासचिव शमशेर आलम के नेतृत्व में पूर्व मंत्री बन्ना व नव निर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल महासचिव शमशेर आलम के नेतृत्व में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता व मानगो नगर निगम की नव निर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *