Potka: पोटका के आंगनबाड़ी केंद्र में भ्रष्टाचार, गर्भवती और बच्चों को नहीं मिल रहा पूरक पोषाहार

पोटका:  पोटका प्रखंड के पालीडीह गांव से 2 किलोमीटर दूर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में भ्रष्टाचार और लापरवाही के चलते गर्भवती माताओं, धात्री माताओं और बच्चों को नियमित पूरक पोषाहार नहीं मिल पा रहा है।

 

गांव की सहिया रानी सिंह सरदार, बहामनी सरदार और सुशीला सरदार ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

 

महिलाओं का कहना है कि कभी-कभी चार पैकेट देने के बजाय केवल दो पैकेट दिए जाते हैं। कई बार शिकायत की गई, लेकिन सुपरवाइजर गांव में कभी नहीं आते और लोग उन्हें आज तक देख नहीं पाए।

 

गांव के 17 बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र नहीं जाते, लेकिन रजिस्टर में प्रतिदिन उनका भोजन किए जाने का दावा किया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि अन्य केंद्रों में नियमित पूरक पोषाहार मिलता है, लेकिन उनके गांव में यह सुविधा पूरी तरह से लापरवाह तरीके से दी जा रही है।

Spread the love
  • Related Posts

    Gua : महावीर जयंती पर रामनगर के राम मंदिर में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ

    गुवा: गुरुवार को महावीर जयंती के पावन अवसर पर रामनगर स्थित राम मंदिर में भक्ति और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में विशेष धार्मिक…

    Spread the love

    Gua : सेल चिड़िया व रोवांम मे हनुमान जयंती मनी

    गुवा : सेल संबद्ध चिड़िया बाजार हाता क्षेत्र में हनुमान जयंती की धूम मची रही ।दो अप्रैल को आयोजित होने वाले हनुमान जयंती के अवसर पर खास तौर से भगवान…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time