
पोटका: झारखंड के प्रख्यात साहित्यकार और समाजसेवी सुनील कुमार दे को उनके साहित्यिक योगदान के लिए सुवर्ण शिला अवार्ड 2025 से सम्मानित किया जाएगा।घाटशिला की संस्था विभूति स्मृति संसद यह सम्मान 12 सितंबर 2025 को कथाशिल्पी विभूति भूषण बंदोपाध्याय की जयंती पर आयोजित साहित्यिक समारोह में प्रदान करेगी। संस्था के सचिव मृणाल कांति विश्वास ने इसकी जानकारी दी।
सुनील कुमार दे अब तक बांग्ला और हिंदी मिलाकर 34 किताबें लिख चुके हैं। उनकी हाल की तीन ऐतिहासिक कृतियाँ—‘कापड़ गादी घाटेर रुंकिनी माँ’, ‘युगपुरुष विनय दास बाबाजी’ और ‘महातीर्थ मुक्तेश्वर धाम’—पाठकों के बीच काफी लोकप्रिय रही हैं।
इस घोषणा के बाद साहित्यकार, पत्रकार, शिक्षाविद और समाजसेवियों ने उन्हें बधाई दी है। पत्रकार वीरेंद्र कुमार सिंह, शिक्षाविद कमलेश मिश्रा, समाजसेवी विकास कुमार भकत और डॉक्टर राजीव लोचन महतो समेत कई लोगों ने खुशी जताई और इसे क्षेत्र के लिए गर्व की बात बताया।
इसे भी पढ़ें : Jadugora: बारिश में भीगने से बचेंगे बच्चे, UCIL ने बांटे छाते