Jamshedpur: 46 सालों से जारी परंपरा, सुंदरनगर में दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू

जमशेदपुर:  सुंदरनगर चौक में 1979 से लगातार दुर्गा पूजा का आयोजन होता आ रहा है। इस साल भी दुर्गा पूजा समिति ने भूमि पूजन कर तैयारियों की शुरुआत कर दी। बुधवार को पंडित कृपा शंकर शुक्ला ने पूजा संपन्न कराई। समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

इस बार समिति की ओर से एक भव्य और मॉडल पंडाल बनाया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगा। पूजा के दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सप्तमी को भजन संध्या, अष्टमी को बच्चों की डांस प्रतियोगिता ‘बूगी वूगी’ और नवमी को सीनियर डांस ग्रुप का प्रदर्शन होगा।

भूमि पूजन में समिति के पदाधिकारी और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें राजन सचदेव, अशोक अग्रवाल, सुभाष सिंह, मनोज कुमार सिंह, भीमसेन शर्मा, सुनील पसरीजा, दिनेश साह, मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा, जयेश थवानी, अजय धानुका, नीलकंठ दीक्षित, इन्द्र शेखर मिश्रा, विनोद गिरी, प्रवीण सिंह, संतोष पोद्दार और अन्य सदस्य शामिल थे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Potka: साहित्यकार सुनील कुमार दे को मिलेगा सुवर्ण शिला अवार्ड 2025

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : शहीद निर्मल महतो के 39वें शहादत दिवस पर सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, बोले- झारखंड न कभी झुका है, न झुकेगा

जमशेदपुर : वीर शहीद निर्मल महतो के 39वें शहादत दिवस पर शनिवार को कदमा उलियान स्थित उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत…

Spread the love

Potka : रंभा कॉलेज में स्तनपान दिवस मनाया गया, विद्यार्थियों ने किया जागरूक

पोटका: रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में स्तनपान सप्ताह के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नर्सिंग विभाग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, करनडीह एवं सीएचसी जुगसलाई पहुंचकर मरीजों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time