Potka : कालिकापुर में डायन के संदेह में वृद्ध महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस 

पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के कालिकापुर में डायन के संदेह में वृद्ध महिला की हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. पोटका पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है. मृत महिला की पहचान ग्वालकाटा पंचायत के बोहड़ागुटु निवासी सुभाषिनी नायक (70 वर्ष) के रूप में हुई है. मिली जानकारी अनुसार कालिकापुर एवं हड़पागुटु के बीच महिला की हत्या अज्ञात अपराधियो द्वारा धारदार हथियार से गला रेतकर कर दी गई. ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ते ही इसकी सूचना पोटका पुलिस को दी गई.

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संन्नी टोप्पो सदलबल घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए है. इस संबंध में आसपास के ग्रामीणों ने संदेह व्यक्त किया है कि डायन के संदेह में महिला की हत्या की गई है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच हत्या के विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है. इधर महिला की हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी है.

इसे भी पढ़ें : Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन

Spread the love

Related Posts

Potka : झारखंड-ओड़िशा सीमा पर जंगल किनारे अज्ञात युवती का जला शव बरामद, हत्या की आशंका

पोटका: झारखंड-ओड़िशा बॉर्डर स्थित जंगल के किनारे बुधवार को 35 से 40 वर्षीय अज्ञात युवती का जला हुआ शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना…

Spread the love

Jamshedpur : छोटा गोविंदपुर में एसबीआई की शाखा में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मची, बैंक खुलने के बाद ही हो पाएगा नुकसान का आंकलन

जमशेदपुर : परसुडीह थाना अंतर्गत छोटा गोविंदपुर स्थित चांदनी चौक के समीप मौजूद एसबीआई की शाखा में बुधवार शाम अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. बैंक परिसर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *