Jamshedpur : श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में रुद्राष्टकम सस्वर पाठ प्रतियोगिता आयोजित

  • खुशवंत, आदित्य और शिवांश रहे विजेता, विधायक सरयू राय ने किया सम्मानित

जमशेदपुर : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, केबुल टाउन में रुद्राष्टकम सस्वर पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर खुशवंत, दूसरे स्थान पर आदित्य राज और तीसरे स्थान पर शिवांश लाल रहे। विजेताओं के साथ ही सभी प्रतिभागियों को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति के संयोजक सरयू राय ने पुरस्कृत किया। सभी प्रतिभागियों को अर्द्धनारीश्वर की तस्वीर, प्रशस्ति पत्र और ₹501 नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बच्चों और युवाओं ने भाग लिया और उन्होंने रुद्राष्टकम के आठ श्लोकों का सस्वर पाठ प्रस्तुत किया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में महाशिवरात्रि पर भोले बाबा को जलाभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सरयू राय बोले- हर सनातनी को करना चाहिए रुद्राष्टकम का पाठ

इस अवसर पर विधायक सरयू राय ने कहा कि सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में रुद्राष्टकम की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि तुलसीदास जी के आराध्य श्रीराम और उनके आराध्य थे श्रीशंकर, इसलिए रुद्राष्टकम आराध्य के आराध्य के बारे में लिखी गई है। उन्होंने सभी से कहा कि आठ श्लोक प्रतिदिन पाठ करने चाहिए, यदि पूरे आठ श्लोक नहीं पढ़ सकते तो कम से कम एक-दो श्लोक अवश्य पढ़ें। कार्यक्रम को सफल बनाने में आशुतोष राय, साकेत गौतम, असीम पाठक, ब्रजेश सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, कुणाल कुमार, राहुल कुमार, विकास कुमार, अमित चौधरी और समरेश कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रतियोगिता ने उपस्थित जनों में भक्ति और उत्साह का माहौल पैदा किया।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जमशेदपुर में महाशिवरात्रि पर भोले बाबा को जलाभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में भक्तिमय माहौल जमशेदपुर : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर, ईस्ट प्लांट बस्ती में रविवार को भोले बाबा को जलाभिषेक…

Spread the love

Potka : पोटका में दो दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ

शिवरात्रि पर जुड़ी हरि मंदिर में गूंजा हरिनाम पोटका : शिवरात्रि के पावन अवसर पर जुड़ी हरि मंदिर में रविवार से दो दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ। यह…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *