Saraikela: आद्रा अधिकारी क्लब में राष्ट्रगीत की गूंज, सामूहिक गायन से उमड़ा जोश

सरायकेला:  राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को आद्रा अधिकारी क्लब में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामूहिक गान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत “वंदे मातरम्” के सामूहिक गायन से हुई, जिसमें मंडल के अधिकारी, कर्मचारी, आरपीएफ अधिकारी और जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इसके बाद Divisional Cultural Team ने भावपूर्ण देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा। पूरा माहौल देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना से सराबोर रहा।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाइव संबोधन के जरिए सभी को राष्ट्रगीत की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और स्वतंत्रता संग्राम में इसकी भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि “वंदे मातरम्” केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा इसकी रचना और गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा पहली बार सार्वजनिक प्रस्तुति का भी उल्लेख किया।

राष्ट्रगीत के गौरव को आम जन तक पहुँचाने के लिए आद्रा मंडल ने बोकारो स्टील सिटी, पुरुलिया, आद्रा और बांकुड़ा स्टेशनों पर डिजिटल एलईडी स्क्रीन लगाई हैं, जहाँ “वंदे मातरम्” से जुड़ी वीडियो और संदेश लगातार प्रदर्शित हो रहे हैं। इसके साथ ही मंडल के Public Address System पर भी “वंदे मातरम्” गीत और इसकी धुन प्रसारित की जा रही है, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों में देशप्रेम, एकता और सांस्कृतिक गर्व की भावना और गहरी हो रही है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Kharagpur: खड़गपुर मंडल में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर देशभक्ति का गूंजा उत्सव

Spread the love

Related Posts

Gamharia : टायो कालोनी के आयुष कुमार ने सीविल सेवा परीक्षा में लाया 143 रैंक, कोलकाता में टीसीएस में हैं कार्यरत

ग़म्हरिया : टायो कालोनी के रहने वाले आयुष कुमार ने यूपीएससी में 143 रैंक लाकर आईपीएस बने। उन्हें पहले प्रयास में ही यह सफलता हासिल हुई है। शुक्रवार को यूपीएससी का…

Spread the love

Jamshedpur : कीताडीह में शराब के नशे में युवक ने काटी गर्दन की नस, गंभीर हालत में MGMCH में कराया गया भर्ती 

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कीताडीह ग्वालापट्टी में शुक्रवार की रात एक युवक ने आपसी विवाद के दौरान गले की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया। गंभीर रूप…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *