Kharagpur: खड़गपुर मंडल में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर देशभक्ति का गूंजा उत्सव

खड़गपुर:  राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल की ओर से शुक्रवार को भव्य सामूहिक गान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर रेलवे अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएँ और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर देशभक्ति का उत्साह दिखाया।

यह कार्यक्रम सेरसा स्टेडियम (खड़गपुर), डीआरएम कार्यालय सभागार, बालेश्वर रेलवे स्टेशन, हावड़ा न्यू कॉम्प्लेक्स, और संतरागाछी स्थित एसईआर मिक्स्ड हायर सेकेंडरी इंग्लिश मीडियम स्कूल में आयोजित हुआ।
इस आयोजन का उद्देश्य ‘वंदे मातरम्’ के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को याद करना और स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी प्रेरणादायी भूमिका को जन-जन तक पहुँचाना था।

खड़गपुर: कार्यक्रम के तहत सभी रेलवे स्टेशनों पर लाउडस्पीकर से वंदे मातरम् प्रसारित किया गया और डिजिटल स्क्रीन पर इसका प्रदर्शन हुआ। यात्री, कर्मचारी और आगंतुकों ने सामूहिक रूप से गान में भाग लेकर पूरे रेलवे परिसर को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

सेरसा स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में मंडल रेल प्रबंधक ललित मोहन पांडेय ने कहा, “राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गान एकता, राष्ट्रीय सम्मान और स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली विरासत के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देता है।” संतरागाछी स्कूल के विद्यार्थियों की भागीदारी ने कार्यक्रम में युवा ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।

खड़गपुर मंडल ने इस अवसर पर देश की सांस्कृतिक धरोहर, राष्ट्रीय एकता और गर्व की भावना को सशक्त बनाने के अपने संकल्प को दोहराया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान “वंदे मातरम्” के स्वर में देशप्रेम और एकता की भावना स्पष्ट रूप से झलकती रही।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : कोलकाता चोरबागान घटना के बाद सतर्क पुलिस प्रशासन  सतर्क, गोपीबल्लभपुर में दुर्गापूजा पंडालों की सुरक्षा और निगरानी बढ़ी

झाड़ग्राम : कोलकाता चोरबागान घटना के बाद सतर्क पुलिस प्रशासन ने गोपीबल्लभपुर में दुर्गापूजा पंडालों की सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी…

Spread the love

Jhargram : दुर्गापूजा के बीच झाड़ग्राम में भीषण हादसा, बेकाबू डंपर कई घरों में घुसा, कई घर क्षतिग्रस्त, चालक की मौत

झाड़ग्राम : दुर्गापूजा के उत्सवी माहौल के बीच झाड़ग्राम जिले के गोपीबल्लभपुर-2 ब्लॉक के कानपुर इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे से सनसनी फैल गई। बेलियाबेड़ा थाना क्षेत्र में एक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time