Saraikela: कांग्रेस नेता राजू चौधरी पंचतत्व में विलीन, गांव में पसरा मातम

सरायकेला:  चांडिल थाना क्षेत्र के गांगुडीह डैम कॉलोनी में बुधवार का दिन बेहद भावुक माहौल में बीता। कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव और लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता राजू चौधरी के निधन के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को राजू चौधरी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें पहले टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर बताने पर डॉक्टरों ने रांची रिम्स रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मंगलवार रात उनकी मौत हो गई।

बुधवार सुबह करीब 10 बजे उनका पार्थिव शरीर डैम कॉलोनी स्थित आवास पहुंचा। शव के आते ही परिजन और ग्रामीण फूट-फूटकर रो पड़े। लोग कह रहे थे कि गांव ने एक निडर और निःस्वार्थ सेवक को खो दिया है।

दोपहर करीब 12 बजे गांगुडीह गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में कांग्रेस नेताओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक शामिल हुए। इनमें सुकुमार गोराई, हिकीम चंद्र महतो, देवू चटर्जी, खगेन चंद्र महतो, शैलेश सिंह, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष मनोज मंडल, रुहिदास तंतुबाई, दीपक प्रसाद, अश्वस्थामा कर्मकार समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: टाटा मोटर्स यूनियन और प्रबंधन के पदाधिकारियों ने CM से की मुलाकात, शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

Related Posts

Gamharia : टायो कालोनी के आयुष कुमार ने सीविल सेवा परीक्षा में लाया 143 रैंक, कोलकाता में टीसीएस में हैं कार्यरत

ग़म्हरिया : टायो कालोनी के रहने वाले आयुष कुमार ने यूपीएससी में 143 रैंक लाकर आईपीएस बने। उन्हें पहले प्रयास में ही यह सफलता हासिल हुई है। शुक्रवार को यूपीएससी का…

Spread the love

Jamshedpur : कीताडीह में शराब के नशे में युवक ने काटी गर्दन की नस, गंभीर हालत में MGMCH में कराया गया भर्ती 

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कीताडीह ग्वालापट्टी में शुक्रवार की रात एक युवक ने आपसी विवाद के दौरान गले की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया। गंभीर रूप…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *