Saraikela: मां उग्रतारा महोत्सव में सरायकेला के छऊ कलाकार देंगे विशेष प्रस्तुति, 15 सदस्यीय दल रवाना

सरायकेला:  राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र, सरायकेला के 15 सदस्यीय कलाकार दल को मंगलवार को मां उग्रतारा महोत्सव, सहरसा (बिहार) के लिए रवाना किया गया। दल को सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन के संरक्षक मनोज कुमार चौधरी और सचिव भोला मोहंती ने शुभकामनाओं के साथ विदा किया।

इस मौके पर मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि छऊ नृत्य की पहचान केवल भारत में ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर है। उन्होंने कहा कि कलाकारों को एकजुट होकर इस कला को और समृद्ध करना होगा।

सहरसा जिला प्रशासन द्वारा आयोजित उग्रतारा महर्षि महोत्सव में कलाकार ‘चंद्रभागा’ और ‘माटी का मानुष’ शीर्षक से सरायकेला छऊ नृत्य की प्रस्तुति देंगे। इस दल का नेतृत्व राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के समन्वयक संदीप कवि कर रहे हैं।

दल में संगीत नाटक अकादमी अवॉर्डी गुरु ब्रजेन्द्र पटनायक, गुरु सुधांशु शेखर, पानी निवारण महतो, सिद्धेश्वर दरोगा, विनोद प्रधान, कुना सामल, मिहिर लाल महतो, राकेश कवि, पंकज साहू, सनत साहू, पारस पाथाल, देवनारायण सिंह सहित अन्य कलाकार शामिल हैं।

Spread the love

Related Posts

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन जादूगोड़ा : आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति पोटका की ओर…

Spread the love

Jadugora : ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे, चार राज्यों के ग्राम प्रधान, नायके व समाज के प्रमुख लोग पहुंचे, मरांग बुरू से मांगी मन्नते

जादूगोड़ा : पोटका के चंदनपुर गांव में स्थित आदिवासियों के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर बाहा बोगा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *