Bahragora: बहरागोड़ा में आदिम से आधुनिक जीवन की झलक से सजेगा दुर्गा पूजा पंडाल, 5 लाख रुपये होंगे खर्च

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा के मानुषमुड़िया क्षेत्र में इस वर्ष श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी ने लगभग 5 लाख रुपये की लागत से एक अनोखा पंडाल तैयार किया है। इस पंडाल की थीम है “आदिम सम्भता से आधुनिक सम्भता”, जो मनुष्य के जीवन यापन और विकास की कहानी को दर्शाता है।

पंडाल बनाने में प्लाइवुड, कांच, लकड़ी, बांस और कपड़े सहित कई सामग्रियों का उपयोग किया गया है। यह पंडाल पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिले के कारीगर प्रदीप नमता (बिल्लू) और उनकी टीम द्वारा तैयार किया गया है। बताया गया कि निर्माण का काम लगभग एक महीने से चल रहा है।

बिल्लू नामता पहले पश्चिम बंगाल के विभिन्न स्थानों में अपनी कला की छाप छोड़ चुके हैं। पिछले साल उन्होंने झाड़ग्राम के गिधनी में लगभग 15 हजार मिट्टी की हांड़ियों से पंडाल का निर्माण किया था। इस बार उन्हें झारखंड में अपनी कला से लोगों का दिल जीतने का मौका मिला।

पंडाल में 13 फीट ऊँची मां दुर्गा की प्रतिमा गोपीबल्लवपुर के मूर्तिकार सुबल पात्र और उनकी टीम ने तैयार की है। समिति के सदस्यों ने बताया कि पंडाल की कुल लागत लगभग 8 लाख रुपये है।
नवमी के दिन इस पंडाल में हजारों श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jharkhand: राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर बॉलीवुड सिंगर शिल्पा राव पहुंची रांची, कल्पना सोरेन के साथ गुनगुनाई – देखें Video

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सोनारी में श्री श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट की भजन संध्या में बाबा श्याम के भजनों की रसधार में खुब झूमे श्रद्धालु

जमशेदपुर : गिरधर मेरे मौसम आया धरती के श्रृंगार का…, बांस की बांसुरी पर घनो इतरवा…, शरण तुम्हारी जो मिल गयी हैं सांवरे…, श्याम धणी को आयो रे बुलावा…., नीला…

Spread the love

Jamshedpur : आरसीजेई अध्यक्ष वीना और सुजय बने सचिव, नयी टीम ने संभाला पदभार, रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट का 49वाँ पदस्थापना समारोह गोलमुरी क्लब में संपन्न

जमशेदपुर : रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट (आरसीजेई) का 49वाँ पदस्थापना समारोह गोलमुरी क्लब में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर रोटरी वर्ष 2026-27 के लिए नई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time