सरायकेला : श्री श्री महावीर अखड़ा नवयुवक समिति ने आगामी रामनवमी पूजा की तैयारियों के लिए सतबहिनी जमालपुर के शिव मंदिर में बैठक का आयोजन किया। बैठक की समिति के संरक्षक भगवान सिंह ने अध्यक्षता की। इस दौरान, नई कमेटी का गठन किया गया, जिसमें कृष्ण सिंह को अध्यक्ष, सुदर्शन प्रसाद को उपाध्यक्ष, अनिल सिंह को सचिव, मानिक चंद्र दास कृष्ण यादव को कोषाध्यक्ष, चंदन सिंह को युवा अध्यक्ष और मधुसूदन को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
बाहर से आए खिलाड़ी हैरतअंगेज खेल का करेंगे प्रदर्शन
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी रामनवमी पूजा का आयोजन भव्य तरीके से किया जाएगा, जिसमें विशाल जुलूस, झांकी और छाऊं नृत्य की झलकियां प्रस्तुत की जाएंगी। साथ ही, बाहर से आए खिलाड़ी अपने हैरतअंगेज खेल का प्रदर्शन भी करेंगे। इस बैठक में मुख्य रूप से ब्रजेशपति त्रिपाठी, अमीर सिंह, रामबचन प्रसाद, नकुलचंद्र दास, पंकज सिंह, अनिल प्रसाद, अनुज सिंह, अशोक सिंह, रामा यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : लोको कॉलोनी में पहाड़ी पूजा 30 अप्रैल से 6 मई तक होगी आयोजित होगी