Seraikela : सरायकेला थाना क्षेत्र के शासन गांव में महुआ पेड़ से लटका मिला 20 वर्षीय युवक का शव

सरायकेला : सरायकेला थाना क्षेत्र के शासन गांव में एक 20 वर्षीय युवक का शव महुआ के पेड़ से लटका पाया गया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अनिल सिंह मुंडा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या की। परिजनों ने बताया कि अनिल बीती देर रात करीब 10 बजे घर लौटा था। भोजन करने के बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए। रात में किस समय यह घटना घटी इसकी किसी को जानकारी नहीं है। सुबह जब परिजनों की नजर घर के पास महुआ के पेड़ से लटके शव पर पड़ी तो घर में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों की बैठक, मांगें पूरी न होने पर हड़ताल की चेतावनी

स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक अपने दो भाइयों के साथ शासन गांव में किराए के मकान में रह रहा था। घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। परिजन भी सदमे में हैं और किसी तरह की आशंका जाहिर करने की स्थिति में नहीं हैं। सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

Spread the love

Related Posts

Gua : नाबालिग के साथ घटना के विरोध में महिलाओं का कैंडल मार्च, दोषी को फांसी की मांग

गुवा : हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ हुई घटना को लेकर गुवा में आक्रोश देखने को मिला। रामनगर स्थित एसबीआई बैंक के पास बाल अधिकार सुरक्षा…

Spread the love

Jhargram : श्मशान काली मंदिर के पास शव मिलने से इलाके में सनसनी और तनाव, विषाक्त पदार्थ खिलाए जाने के बाद हत्या की आशंका 

झाड़ग्राम : शहर में गुरुवार सुबह श्मशान काली मंदिर के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी और तनाव का माहौल बन गया। सुबह स्थानीय लोगों ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time