Sexual Exploitation : नौ माह से डरा धमकाकर महिला का कर रहा था यौन शोषण, प्राथमिकी दर्ज होते ही आरोपी हुआ फरार

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ लगातार दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पटमदा थाना क्षेत्र के गोबरघुसी निवासी बापी दास के विरुद्ध दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी बापी दास ने 5 फरवरी 2024 से उसे लगातार डरा-धमकाकर शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता था। महिला ने बताया कि आरोपी के डर से वह लंबे समय तक चुप रही, लेकिन लगातार उत्पीड़न से तंग आकर उसने अंतत अदालत का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर ओलीडीह थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

उलीडीह थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने कहा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: भीड़ से नही डरेगा कुड़मी समाज, होगा जोरदार आंदोलन – शैलेन्द्र महतो

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टेल्को हिलटॉप की तपस्या चटर्जी ने जूनियर मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में जीता ‘सोशल मीडिया स्टार’ का खिताब

स्कूल के साथ परिजन गौरवांवित, चिकित्सक बन समाजसेवा करना चाहती है तपस्या चटर्जी जमशेदपुर : टेल्को के हिलटॉप स्कूल की कक्षा 6 की छात्रा तथा मानगो के रहने वाले तुहीन…

Spread the love

West Singhbhum : सारंडा के बीहड़ों में समाजसेवी संतोष पंडा ने मनाई रंगों की अनोखी होली, वंचित वर्ग के बच्चों के बीच बांटी खुशियां

गुवा/ पश्चिमी सिंहभूम :  सारंडा के दुर्गम जंगलों में होली का पावन पर्व इस साल भी खुशियों और मानवता के रंग से सराबोर रहा। सारंडा के प्रसिद्ध समाजसेवी संतोष पंडा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *