Saraikela: सरायकेला डाकघर की हालत खराब, मात्र ₹8 किराये पर चल रहा सरकारी भवन

सरायकेला:  विश्व डाक दिवस के अवसर पर गुरुवार को सिंहभूम मंडल जमशेदपुर के वरीय डाक अध्यक्ष उदय भान सिंह ने सरायकेला डाकघर परिसर में पौधारोपण किया और ‘मां के नाम एक पौधा’ अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने डाकघर भवन की जर्जर स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की।

उदय भान सिंह ने बताया कि यह भवन राज्य सरकार द्वारा लोक निर्माण विभाग को दिया गया था, जिसे डाक विभाग मात्र ₹8 मासिक किराये पर उपयोग कर रहा है। भवन की स्थिति अब बेहद खराब हो चुकी है, फिर भी यहीं से डाकघर के सभी कार्य संचालित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही भवन की मरम्मत या स्थानांतरण की दिशा में कदम उठाना आवश्यक है।

अध्यक्ष ने बताया कि भारतीय डाक विभाग 6 से 10 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मना रहा है। यह सप्ताह 9 अक्टूबर 1874 को यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की स्थापना की याद में मनाया जाता है। इस दौरान विभाग द्वारा टेक्नोलॉजी दिवस, वित्तीय समावेशन दिवस, और फिलाटेली दिवस जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। 10 अक्टूबर को ग्राहक दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

उदय भान सिंह ने ग्राहकों से अपील की कि वे डाक विभाग की सभी सुविधाओं का लाभ लें। उन्होंने कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिया कि प्रत्येक ग्राहक को बेहतर सेवा प्रदान करें ताकि वे संतुष्ट होकर लौटें।

इस अवसर पर डाक निरीक्षक दिवाकर सिंह, डाकपाल वीरेंद्र सिंह सरदार, ऋषिकेश साहू सहित डाकघर के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Sexual Exploitation : नौ माह से डरा धमकाकर महिला का कर रहा था यौन शोषण, प्राथमिकी दर्ज होते ही आरोपी हुआ फरार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में स्व. किशन पटनायक की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, डॉ. दिनेश षाड़ंगी संग कार्यकर्ताओं ने किया नमन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा बाजार स्थित पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी के आवासीय कार्यालय में रविवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर समाजवादी आंदोलन की अमूल्य धरोहर एवं…

Spread the love

Jamshedpur : नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर – 19 में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का जत्था टाटानगर से पठानकोट के लिए हुआ रवाना

जमशेदपुर : सीआईएससीई नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर 19 के खिलाड़ियों का जत्था रविवार को टाटा नगर से पठानकोट के लिए जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना हुये। गौरतलब हो कि (…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time