Breaking : बिष्टुपुर से बच्चा लापता अपहरण की आशंका, खोजबीन में जुटे पुलिस- परिजन

रामदास भट्टा ग्वाला बस्ती में मुर्शिदाबाद के रहने वाले राजमिस्त्री के साथ देखा गया था बच्चा

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत रामदास भट्ठा गद्दी मोहल्ला से बृहस्पतिवार की शाम एक आठ वर्षीय बच्चा रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। परिजनों को बच्चे का अपहरण कर लिए जाने की आशंका है। इसकी जानकारी परिजनों ने बिष्टुपुर थाने को दी। सूचना के बाद पुलिस तत्पर हो गई तथा बच्चे की खोजबीन में छूट गई। वहीं परिजन भी बेसब्री से बच्चों की तलाश कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार 8 वर्षीय आरिश गद्दी रामदास ग्वाला बस्ती भट्टा गद्दी मोहल्ला के रहने वाले फिरदौस गद्दी का बेटा है।

जानकारी के अनुसार, आरिश शाम करीब छह बजे अपने घर के पास खेल रहा था। कुछ देर बाद जब वह नजर नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान एक मजदूर ने बताया कि उसने आरिश को एक अज्ञात युवक के साथ जाते हुए देखा था। परिजनों ने पास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें एक युवक बच्चे को अपने साथ ले जाता हुआ दिखा। यह घटना शाम करीब 7:45 बजे की बताई जा रही है।

फुटेज सामने आने के बाद अपहरण की आशंका और गहराने लगी। परिजनों ने तलाश के दौरान गालूडीह टोल प्लाजा तक पहुंचकर कर्मियों से जानकारी ली, जहां बताया गया कि एक कार में बच्चे को ले जाते हुए देखा गया था। इससे परिजनों की चिंता बढ़ गई। आरिश के पिता फिरदौस गद्दी, जो इलेक्ट्रिशियन हैं, ने पुलिस से बेटे की सुरक्षित बरामदगी की गुहार लगाई है। आरिश नरभेराम हंसराज पब्लिक स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र है।

घटना की जानकारी मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर संदिग्ध युवक और वाहन की पहचान शुरू कर दी है तथा आसपास के जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। मासूम के लापता होने से पूरे इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजन आरिश की सलामती की दुआ कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक बच्चा बरामद नहीं हुआ था।

इसे भी पढ़ें : Bihar Elections: बिहार चुनाव के लिए जन सुराज ने जारी की पहली सूची, 51 उम्मीदवारों का एलान

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा सेल खदान का चक्का जाम आंदोलन दूसरे दिन भी रहा जारी , उत्पादन व परिवहन पूरी तरह प्रभावित

गुवा : गुवा सेल खदान क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा।…

Spread the love

Bahragora : शिक्षा से ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य का करें निर्धारण : समीर मोहंती

बहरागोड़ा : मंगलवार को बहरागोड़ा प्रखंड के पाटबेड़ा स्थित मॉडल विद्यालय परिसर में शिक्षा और उत्साह का संगम देखने को मिला, जहाँ 10वीं तथा 12वीं के कला व विज्ञान संकाय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time