Jadugora: वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 235वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम, प्रस्तुत किए गए छऊ नृत्य

जादूगोड़ा: टाटा स्टील फाउंडेशन और आदिम निवासी जुवान अखाड़ा द्वारा नूतनडीह गांव में वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 235वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई. इस आयोजन में सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके की गई. इसके बाद सभी अतिथियों और आयोजकों द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.

सांस्कृतिक नृत्यों ने मनाया समा
कार्यक्रम में छह अलग-अलग छऊ नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिनमें फिरकल नृत्य, सुसुन नृत्य, माघ हादी सुसुन, करम सुसुन, परसुडीह छोला गोडा, हो सुसुन और बागो व धीरोल शामिल थे. इन नृत्यों ने झारखंडी संस्कृति की अद्वितीय झलक पेश की और उपस्थित दर्शकों का दिल छू लिया. पूरा गांव वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की जयंती मनाने के लिए कार्यक्रम में उमड़ पड़ा.

सिद्धेश्वर सरदार ने किया सम्मान
समारोह के मुख्य अतिथि, भूमिज समाज के नेता सिदेश्वर सरदार ने वीर शहीद गंगा नारायण सिंह के संघर्ष को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जल, जंगल, जमीन और जीविका के अधिकार के लिए संघर्ष किया. उन्होंने झारखंड सरकार से गंगा नारायण सिंह को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा देने की अपील की.

टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रतिनिधियों की उपस्थिति
इस अवसर पर टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से रितेश टुडू (वी आर पी), आनंद बॉय पाई (सहायक प्रबंधक), बाबू लाल बॉय पाई (प्रोजेक्ट संयोजक), पुष्पामुर्मू (सहायक प्रबंधक), वरुण तिर्की (प्रोजेक्ट एसोसिएट) और कई ग्रामीण नेता उपस्थित थे, जिनमें विष्णु सरदार, रामेश्वर सरदार, मोटू, प्रकाश, राजेश सरदार, शंकर सरदार, दादाकांत सरदार, उर्मिला सरदार, विशेखा सरदार, सविता सरदार शामिल थे.

 

इसे भी पढ़ें : Potka: भूमिज विद्रोह के नायक की जयंती पर मोटरसाइकिल जुलूस, जल-जंगल-जमीन बचाने का संकल्प

Spread the love

Related Posts

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन जादूगोड़ा : आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति पोटका की ओर…

Spread the love

Jadugora : ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे, चार राज्यों के ग्राम प्रधान, नायके व समाज के प्रमुख लोग पहुंचे, मरांग बुरू से मांगी मन्नते

जादूगोड़ा : पोटका के चंदनपुर गांव में स्थित आदिवासियों के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर बाहा बोगा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *