Jamshedpur: सावन में प्रतिदिन चलेगी टाटा-गोड्डा एक्सप्रेस? कांग्रेस को विकास के नाम पर विस्थापन नहीं स्वीकार्य

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी ने सावन माह में बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टाटा-गोड्डा एक्सप्रेस को प्रतिदिन सुल्तानगंज तक चलाने की मांग को लेकर एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल टाटानगर स्टेशन निदेशक सुनील कुमार से मिला और रेल महाप्रबंधक, गार्डेनरीच, कोलकाता के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने टाटानगर स्टेशन के विस्तारित विकास योजना के तहत संभावित बड़े पैमाने पर विस्थापन को लेकर भी गहरी चिंता जताई। जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि रेलवे को सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइनों के अनुरूप सभी प्रभावित परिवारों का समुचित पुनर्वास सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने दो टूक कहा कि विकास का विरोध नहीं है, लेकिन उसे मानवीय आधार पर लागू किया जाना चाहिए।

ट्रेनों की देरी और रद्द होने पर जताई नाराजगी
दुबे ने यह भी आरोप लगाया कि रेलवे आम यात्रियों की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने बताया कि कई ट्रेनें बिना किसी स्पष्ट कारण के चांडिल और केंड्रा स्टेशनों पर घंटों रोकी जा रही हैं, जिससे यात्री बेहद परेशान हैं। साथ ही लगातार ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है, जिससे कामकाज और पारिवारिक जिम्मेदारियाँ दोनों बाधित हो रही हैं।

प्रमुख मांगें और प्रतिनिधिमंडल की भागीदारी
प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे से तत्काल कार्रवाई की मांग की और दोनों मुद्दों को गंभीरता से लेने की अपील की। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के साथ ब्रजेंद्र कुमार तिवारी, संजय सिंह आजाद, आशीष ठाकुर, राजेश कुमार, संजय कुमार, नलिनी सिन्हा, सुरज मुंडा, चांद खान, शमशेर आलम, रवि करुवा, एस. पी. सिंह समेत कई कांग्रेसजन शामिल थे।

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: मोदी सरकार के 11 वर्षों पर बाबूलाल मरांडी ने गिनाईं उपलब्धियाँ, राज्य सरकार पर किए तीखे सवाल
Spread the love

Related Posts

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन जादूगोड़ा : आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति पोटका की ओर…

Spread the love

Jadugora : ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे, चार राज्यों के ग्राम प्रधान, नायके व समाज के प्रमुख लोग पहुंचे, मरांग बुरू से मांगी मन्नते

जादूगोड़ा : पोटका के चंदनपुर गांव में स्थित आदिवासियों के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर बाहा बोगा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *