Jamshedpur: सावन में प्रतिदिन चलेगी टाटा-गोड्डा एक्सप्रेस? कांग्रेस को विकास के नाम पर विस्थापन नहीं स्वीकार्य

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी ने सावन माह में बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टाटा-गोड्डा एक्सप्रेस को प्रतिदिन सुल्तानगंज तक चलाने की मांग को लेकर एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल टाटानगर स्टेशन निदेशक सुनील कुमार से मिला और रेल महाप्रबंधक, गार्डेनरीच, कोलकाता के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने टाटानगर स्टेशन के विस्तारित विकास योजना के तहत संभावित बड़े पैमाने पर विस्थापन को लेकर भी गहरी चिंता जताई। जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि रेलवे को सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइनों के अनुरूप सभी प्रभावित परिवारों का समुचित पुनर्वास सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने दो टूक कहा कि विकास का विरोध नहीं है, लेकिन उसे मानवीय आधार पर लागू किया जाना चाहिए।

ट्रेनों की देरी और रद्द होने पर जताई नाराजगी
दुबे ने यह भी आरोप लगाया कि रेलवे आम यात्रियों की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने बताया कि कई ट्रेनें बिना किसी स्पष्ट कारण के चांडिल और केंड्रा स्टेशनों पर घंटों रोकी जा रही हैं, जिससे यात्री बेहद परेशान हैं। साथ ही लगातार ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है, जिससे कामकाज और पारिवारिक जिम्मेदारियाँ दोनों बाधित हो रही हैं।

प्रमुख मांगें और प्रतिनिधिमंडल की भागीदारी
प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे से तत्काल कार्रवाई की मांग की और दोनों मुद्दों को गंभीरता से लेने की अपील की। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के साथ ब्रजेंद्र कुमार तिवारी, संजय सिंह आजाद, आशीष ठाकुर, राजेश कुमार, संजय कुमार, नलिनी सिन्हा, सुरज मुंडा, चांद खान, शमशेर आलम, रवि करुवा, एस. पी. सिंह समेत कई कांग्रेसजन शामिल थे।

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: मोदी सरकार के 11 वर्षों पर बाबूलाल मरांडी ने गिनाईं उपलब्धियाँ, राज्य सरकार पर किए तीखे सवाल
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो नगर निगम चुनाव : वार्ड 32 से सरस्वती सिंह करेंगी चुनावी संघर्ष

जनसंपर्क अभियान शुरू कर जनता से मांगे आशीर्वाद पद यात्रा में भारी महिला सहभागिता ने दिखाया उत्साह जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव कराए जाने की घोषणा के बाद संभावित…

Spread the love

Jamshedpur : आदित्य साहू के झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर पार्टी में नई ऊर्जा का संचार

सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा और दिनेश कुमार ने जताया विश्वास, कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार जमशेदपुर : कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को भाजपा झारखंड का प्रदेश…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *