Jamshedpur: जन शिकायत दिवस में पारिवारिक विवाद से लेकर सड़क निर्माण तक उठे मुद्दे, उपायुक्त ने सुनी जनता की बात

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने आज समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान जिलेभर से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए तत्काल एवं ठोस निर्देश दिए। इस मौके पर जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी इलाकों से बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें और सुझाव लेकर पहुंचे।

सुनवाई के दौरान पारिवारिक व भूमि विवाद, स्टे ऑर्डर, पीवीटीजी समुदाय की समस्याएं, मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना का लाभ, किरायेदारों द्वारा मकान खाली न करने के मामले, सड़क और कलवर्ट निर्माण, भूमि मूल्यांकन, एफआईआर दर्ज न होने की शिकायत, दुकान आवंटन, लंबित म्यूटेशन, चिकित्सा सहायता, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, बैंक ऋण में सहयोग, आवासीय सोसायटी में पार्किंग विवाद, चौकीदार नियुक्ति सूची की मांग, पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ, लंबित पेंशन व राशन का भुगतान और दिव्यांग एवं वृद्धजन के लिए शिविर लगाने की मांग जैसे कई विषय सामने आए।

उपायुक्त ने सभी मामलों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि हर आवेदन पर संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ समयबद्ध कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस केवल सुनवाई का मंच नहीं है, बल्कि इसका मकसद नागरिकों को जल्दी और न्यायसंगत समाधान देना है।

कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जिससे आवेदकों को तुरंत राहत मिली। वहीं, जिन मामलों का निपटारा तत्काल संभव नहीं था, उनकी प्रगति की नियमित समीक्षा करने के भी निर्देश उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Jharkhand: औषधीय खेती में योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान, देवघर के दंपत्ति बनेंगे लालकिले के स्पेशल गेस्ट

Spread the love

Related Posts

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Jamshedpur : सर्किट हाउस नारायणी धाम में रंगारंग नृत्य और लोकगीत के साथ मना गणगौर उत्सवगोर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी…

जमशेदपुर। शनिवार को शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time