Jharkhand: झारखंड का स्वास्थ्य विभाग होगा भ्रष्टाचार मुक्त, स्वास्थ्य मंत्री ने बाबूलाल और सरयू राय को दी यह खास सलाह

रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा है कि उनका उद्देश्य झारखंड के स्वास्थ्य विभाग को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है. उन्होंने कहा कि विभाग में काम करने वाले लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और काम चोर और भ्रष्ट लोगों को बाहर किया जाएगा.

स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के प्रयास
डॉ. अंसारी ने कहा कि झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को भाजपा ने चौपट कर रखा है, इसलिए अब सुधार लाना एक जटिल प्रक्रिया है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में कई विंग्स और यूनिट्स होते हैं और हर किसी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी.

किसी प्रकार का घुसपैठ बर्दाश्त नहीं
डॉ. अंसारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में किसी प्रकार का घुसपैठ अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि 18 सालों तक भाजपा ने विभाग को लूट खंड बना रखा था, अब लूटने वालों को चिन्हित किया जा रहा है.

कामचोर और भ्रष्ट लोगों को संरक्षण देने वालों को चेतावनी
डॉ. अंसारी ने कहा कि कामचोर और भ्रष्ट लोगों को संरक्षण देने वालों को भी चेता देना चाहते हैं कि वैसे लोग अपनी करनी से बाज आये, वर्ना उन लोगों के चेहरे से पर्दा हटाने में कोई कसर बाकी नहीं रखा जाएगा.

झारखंड के मुख्यमंत्री का विश्वास
डॉ. अंसारी ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जो जिम्मेवारी दी है, उसका संपादन सफलता पूर्वक हो रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य में महा गठबंधन की सरकार जनहित में अच्छा कदम उठा रही है.

बाबूलाल और सरयू राय को सलाह
डॉ. अंसारी ने बाबूलाल और सरयू राय को सलाह देते हुए कहा कि वे थोड़ा धैर्य रखें और झारखंड वासियों को गुमराह करने वाले बयान बाज़ी से परहेज करें. उन्होंने कहा कि यदि धर्य नहीं है तो राजनीति से सन्यास ले लें.

 

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम में कांग्रेस ने उठाई आतंकवाद के खिलाफ आवाज़

Spread the love
  • Related Posts

    Jhargram : विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस ने निकाला रूट मार्च 

    झाड़ग्राम : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर झाड़ग्राम जिले में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सख्त कर दी गई है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन…

    Spread the love

    Jamshedpur : कांग्रेस महासचिव शमशेर आलम के नेतृत्व में पूर्व मंत्री बन्ना व नव निर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

    जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल महासचिव शमशेर आलम के नेतृत्व में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता व मानगो नगर निगम की नव निर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता से…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *