Gamharia: नवागढ़ के कैनाल में मिला युवक का सड़ा हुआ शव, चेहरा बुरी तरह कुचला

गम्हरिया: गम्हरिया थाना अंतर्गत नवागढ़ पंचायत के बांसलीकोचा इलाके में स्थित एक कैनाल से पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है. शव इस हालत में था कि उसका चेहरा पूरी तरह कुचला हुआ था, जिससे उसकी पहचान संभव नहीं हो सकी.

शव सड़ चुका था, कीड़े पड़ चुके थे
पुलिस के अनुसार शव कई दिन पुराना प्रतीत होता है. शरीर में कीड़े लग चुके थे, जिससे साफ है कि यह हत्या काफी पहले की गई थी. स्थानीय लोगों ने कैनाल में शव देखे जाने की सूचना दी थी, जिसके बाद गम्हरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

जंगल से मिले कपड़े और चप्पल, हत्या की आशंका गहराई
तफ्तीश के दौरान पुलिस ने शव के पास के जंगल में मृतक का कपड़ा और चप्पल बरामद किया. इससे यह संदेह और गहरा हो गया है कि युवक की कहीं और हत्या कर उसका शव सबूत मिटाने के लिए कैनाल में फेंका गया है.

पुलिस ने शुरू की जांच, पहचान की कोशिश जारी
पुलिस फिलहाल मृतक की पहचान की कोशिश कर रही है. आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों को खंगाला जा रहा है. वहीं इलाके के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस इस मामले को हत्या के दृष्टिकोण से देख रही है.

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: 20 मई की देशव्यापी हड़ताल से भारतीय मजदूर संघ अलग, कहा – राजनीतिक स्वार्थों के लिए है हड़ताल

Spread the love

Related Posts

Adityapur : आदित्यपुर में अवैध संबंध को लेकर युवक पर चली थी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में युवक पर गोली चलाने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने…

Spread the love

Potka : मुकुंदसाईं में राधा-गोविंद मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में 151 कन्याएं कलश यात्रा में हुई शामिल 

पोटका : पोटका प्रखंड के मुकुंदसाईं गांव में राधा गोविंद क्लब के तत्वावधान में राधा-गोविंद मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को 151 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा निकाली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *