गम्हरिया: गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत जयकान पंचायत के शोभापुर सालडीह में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में झारखंड और बंगाल से आई छह कीर्तन मंडलियों ने भक्ति की महक से वातावरण को आस्थामय बना दिया. इस आयोजन में जेएलकेएम के केंद्रीय संगठन मंत्री रवींद्र सरदार टाइगर भी शामिल हुए और क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की.
हरिकीर्तन का आयोजन और समापन
इस धार्मिक आयोजन का समापन मंगलवार को महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ, जिसमें स्थानीय श्रद्धालुओं और भक्तों ने बड़ी श्रद्धा से भाग लिया. वहीं, आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड एक स्थित महात्मा बड़ौदा प्रथम आश्रम में भी अखंड हरिनाम संकीर्तन की शुरुआत हुई, जो 20 मार्च को नामभंग व धूलट कर समाप्त होगा.
सम्मान और श्रद्धा का उत्सव
इस मौके पर आजसू पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष महेश्वर महतो, शंभू सरदार, सुखदेव चालक, बेगी सरदार, सुरेश सरदार, प्रकाश चालक, अबनी महतो, राजेन्द्र सरदार, लूसू सरदार सहित आयोजन समिति के सदस्य और कई श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
इसे भी पढ़ें : Gamharia: चैत्र माह में मंगलवार को विशेष पूजा, क्या है मां मंगला ओसा का महत्व?