West Singhbhum: झारखंड मजदूर यूनियन ने टाटा स्टील और वेंडरों को दी 15 दिनों की चेतावनी

गुवा: गुवा में मंगलवार को झारखंड मजदूर यूनियन की एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष दीनबंधु पात्रो ने की. बैठक में महासचिव दुलाल चाम्पिया, कार्यकारिणी सदस्य मधु सिद्धू, लखन चाम्पिया, सुखराम सिद्धू, बागी चाम्पिया, साधों देवगम, पंकज चाम्पिया सहित बड़ी संख्या में ठेका मजदूर शामिल हुए.

बैठक में मजदूरों ने टाटा स्टील लिमिटेड, विजय टू आयरन ओर माइंस में कार्यरत विभिन्न वेंडर कंपनियों द्वारा हो रहे शोषण और बुनियादी सुविधाओं से वंचित किए जाने की शिकायतें रखीं.

दीनबंधु पात्रो ने कहा कि मजदूरों को खदान क्षेत्र में लाने-ले जाने के लिए वाहन सुविधा, नियमित गेट पंचिंग, कैंटीन या उसके बदले भोजन भत्ता, योग्यता अनुसार वेतनमान, सालाना अवकाश, रिटायर्ड मजदूरों के परिजनों को रोजगार, इंक्रीमेंट, सुरक्षित एवं स्वच्छ भोजन व्यवस्था, पॉलीथीन के बजाय केन में खाना, तथा समय पर सेफ्टी इक्विपमेंट देने की मांग की गई है.

उन्होंने विशेष रूप से उषा मार्टिन से स्थानांतरित 45 मजदूरों का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2008 से 2013 तक का ग्रेच्युटी भुगतान आज तक नहीं मिला है, जिसे टाटा स्टील प्रबंधन तत्काल सुनिश्चित करे.

यूनियन ने यह भी आरोप लगाया कि मजदूर पंचिंग के बावजूद अनुपस्थित माने जा रहे हैं, जिससे वेतन कटौती हो रही है. यूनियन ने स्पष्ट किया कि मजदूरों को न्यूनतम 26 कार्य दिवस दिए जाएं और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोका जाए.

बैठक में यह तय किया गया कि यदि 15 दिनों के भीतर इन समस्याओं का समाधान नहीं होता, तो झारखंड मजदूर यूनियन बाध्य होकर आंदोलन का रास्ता अपनाएगी. इसकी पूर्ण जिम्मेदारी टाटा स्टील प्रबंधन पर होगी.

 

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: मूसलधार बारिश बनी आफत, गांव में ढहा एक और घर

Spread the love

Related Posts

Gua : महावीर जयंती पर रामनगर के राम मंदिर में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ

गुवा: गुरुवार को महावीर जयंती के पावन अवसर पर रामनगर स्थित राम मंदिर में भक्ति और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में विशेष धार्मिक…

Spread the love

Gua : सेल चिड़िया व रोवांम मे हनुमान जयंती मनी

गुवा : सेल संबद्ध चिड़िया बाजार हाता क्षेत्र में हनुमान जयंती की धूम मची रही ।दो अप्रैल को आयोजित होने वाले हनुमान जयंती के अवसर पर खास तौर से भगवान…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time