Baharagora : संदेश्वर शिव मंदिर में महिलाओं ने रात्रि में दीप जला कर की महादेव की अराधना

बहरागोड़ा : बाहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत सांड्रा पंचायत के बाबा संदेश्वर शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. ग्रामीण क्षेत्रों के सभी शिवालय हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे. बाहरागोड़ा स्थित संदेश्वर शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगीं. भोलेनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालु प्रसन्नचित्त मुद्रा में अपनी बारी का इंतजार करते दिखे. उक्त मंदिर में प्रतिदिन सुबह-शाम आरती होती है. शिवरात्रि के इस विशेष दिन सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा.

महिलाओं ने कीर्तन और भजन प्रस्तुत किए

शाम के समय महिलाओं ने कीर्तन और भजन प्रस्तुत किए. इस मंदिर में भक्तों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिरों के बाहर बरसोल थाना की ओर से पुलिस बल तैनात किया गया. जिसमें श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा. शाम को दीप जलाने को लेकर महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं सभी महिलाओं ने प्रातः कालीन बेला में अघ्र के साथ व्रत तोड़ा साथ ही महाशिवरात्रि का पर्व समाप्त हुआ. इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष अश्वनी कुमार मुंडा, कोषाध्यक्ष रजनी मुंडा, सचिब विवेकानंद पाल,मानस महंती, राकेश महंती, प्रलाद मुंडा, सुप्रिया मुंडा,डाक्टर मुंडा समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Maha Shivratri: ब्याहे गए भूतनाथ, देवघर में उतरा देवलोक,नगर स्टेडियम से निकली भव्य शिव बारात, देखे पूरा वीडियो

Spread the love
  • Related Posts

    Gua : विजय- टू खदान चालू नहीं होने से बड रहा है जनाक्रोश : पूनम गिलुवा

    गुवा : टाटा स्टील की विजय- टू खदान को चालू कराने की मांग पर ग्रामीणों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। इस संदर्भ में नोवामुंडी प्रखण्ड प्रमुख पूनम गिलुवा ने…

    Spread the love

    Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

    गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time