Deoghar: कैशबैक का झांसा देकर ठगी करने वाले 10 साइबर ठग गिरफ्तार

  देवघर: साइबर थाने की पुलिस ने सारवां के पुरनी करहिया के डकाय जंगल में छापेमारी कर मंगलवार को दस साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दस मोबाइल और ग्यारह सिम बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों में विशु महरा (दुधवाजोरी, पाथरोल), विकास दास, टिकैत दास ( दोनों पितौंजिया, पाथरोल), रुपेश दास (नया खरना, सारठ), विकास दास, अरविंद दास, कुंदन दास (तीनों लेढ़वा, पाथरोल), देवदास महरा (गोबरशाला, पथरड्डा), कन्हैया दास (पनियारा, पाथरोल), सानू मंडल (करौं) शामिल हैं। ये साइबर ठग अपना नंबर गुगल में कस्टमर केयर के नाम पर अपलोड कर सहायता के नाम पर ठगी करते थे। उक्त गैंग के बारे में एसपी सह डीआईजी अजीत पीटर डुंगडुंग को सूचना मिली थी।

इसे भी पढ़ेः ROAD ACCIDENT: बोड़ाम में ऑटो और बाइक मे टक्कर, तीन की मौत

इसके बाद साइबर थाने के इंस्पेक्टर सुकांत त्रिपाठी, दारोगा घनश्याम गंझू और सारवां थानेदार संदीप भगत के नेतृत्व में टीम का गठन कर डकाय जंगल में छापेमारी करवाई गई तो पुलिस को उक्त सफलता मिली। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार ठग फर्जी कस्टमर केयर, एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी बनकर और गुगल पर फोन-पे कस्टमर केयर के नाम से अपना नंबर अपलोड कर ठगी करते थे। साथ ही पीएम किसान योजना के नाम पर अपने मोबाइल नंबर का प्रयोग कर लोगों को झांसे में लेकर आॅनलाइन ठगी करते थे। पुलिस की आरंभिक जांच में पता चला है कि साइबर ठग किसान और एसबीआई क्रेडिट कार्ड के ग्राहकों को फ र्जी लिंक भेज कर ठगी करते थे।

Spread the love

Related Posts

Jadugora : दिल्ली में साइबर ठगी का आरोपी राज भक्त जादूगोड़ा से धराया, ट्रांजिट रिमांड पर ले गई दिल्ली पुलिस 

जादूगोड़ा : दिल्ली पुलिस ने जादूगोड़ा के साइबर ठगी के आरोपी राज भक्त को बुधवार को जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के इंचडा गांव से गिरफ्तार किया। उसपर दिल्ली के एक व्यक्ति…

Spread the love

Jamshedpur : कपाली में ईद के दिन युवक पर चाकू से हमला, स्थिति नाजुक, MGM में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time