पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर मंगलपाठ का मिलेगा कूपन
जमशेदपुर : श्री शाकंभरी माता का 11वां वार्षिक महोत्सव सह मंगलपाठ का भव्य आयोजन 13 जनवरी 2025 सोमवार को साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में होने जा रहा है. इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. इसका आयोजन श्री शाकंभरी माता परिवार टाटानगर द्वारा किया जायेगा. इस संबंध में गुरूवार को संस्था की अध्यक्ष नीतू हरनाथका ने प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर बताया कि पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर मंगलपाठ का कूपन का वितरण का कार्य शुरू कर दिया गया है. मंगलपाठ का कूपन 7717780276, 700827745, 8102738999, 9341424569, 834072797, 7004495243, 9102226494, 83402226494, 8789965519, 7979015760 नंबर पर संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में संस्था की सभी महिलाएं लगी हुई है.
There is no ads to display, Please add some



















































