Deoghar: देवघर में जिला स्तरीय चेस टूर्नामेंट का समापन, 300 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

देवघर:  देवघर के महेशमारा स्थित स्पर्श वाटिका में आयोजित तीन दिवसीय स्वर्गीय वर्धन खवाड़े मेमोरियल जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। इस मौके पर समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में देवघर ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े ने कहा – “बच्चे सिर्फ खेल पर ध्यान दें, किसी गुटबाजी में न पड़ें. हम समाज सेवा का कोई कोर्स नहीं किए हैं, ये हमें विरासत में मिली है. मैं उसी प्रेरणा से खेल और खिलाड़ियों के विकास में जुटा हूं।” उन्होंने यह भी जानकारी दी कि नगर स्टेडियम में जल्द ही शतरंज खिलाड़ियों के लिए कोचिंग की सुविधा शुरू की जाएगी।

इस टूर्नामेंट में करीब 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में प्रमुख रूप से अंतरराष्ट्रीय ऑर्बिटर विशाल मिंज, राष्ट्रीय ऑर्बिटर सौरभ सिंह, और जिले के अन्य ऑर्बिटर्स जैसे शंकर लाल, हेमंत गुप्ता, धीकांत भूषण, रौनक सिन्हा, वरुण शर्मा, शैलेश राय आदि मौजूद रहे।

इसके अलावा चेस संघ के सचिव आशीष झा, कोर्डिनेटर नवीन शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष रामेश्वर चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष प्रणव शंकर, उपाध्यक्ष सुरेश साह, अनंत कुमार कुंजिलवार, अंग्रेज दास, पवन शाह, अमृतांशु शर्मा, कृष्ण कुमार, मनोज पांडेय, दीपक दुबे, और प्रकाश भारद्वाज भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: बोल बम के जयकारों से गूंजा NH-18, बूढ़ा बाबा मंदिर की ओर बढ़े कांवरिया

Spread the love

Related Posts

Muri : नेत्र जांच शिविर में 130 की हुई जांच, 52 में मिले मोतियाबिंद के लक्ष्ण  

मुरी : सिल्ली लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट एवं सेवा भारती सिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को मारवाड़ी धर्मशाला सिल्ली में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर…

Spread the love

Muri : सबको सम्मान, सबको अधिकार और सबके विकास लिए सरकार प्रतिबद्ध : सुदिव्य सोनू

मुरी : सबको सम्मान, सबको अधिकार और सबको सम्मान पेंशन देने के के लिए झारखंड सरकार प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आंदोलनकारियों के प्रति सकारात्मक सोच रखते हैं एवं संवेदनशील…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time