Jamshedpur : कपाली के रागीब हत्याकांड का मुख्य आरोपी तारिक गिरफ्तार

जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत अलबेला गार्डन में हुए चर्चित मोहम्मद रागीब हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कपाली ओपी पुलिस ने इस मामले के लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी मोहम्मद तारिक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। बताया गया कि 5 नवंबर 2023 की शाम अपराधियों ने मोहम्मद रागीब नामक युवक को गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला था।

घटना के विरोध में कपाली की महिलाओं समेत बस्ती के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कपाली ओपी का घेराव भी किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज करते हुए इस कांड से जुड़े कई आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि इस मामले में मोहम्मद तारिक इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में क और एक अन्य आरोपी लंबे समय से फरार थे। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि तारीक जमशेदपुर के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित कोहिनूर टावर के आसपास मौजूद है।पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस दूसरे फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बिस्टुपुर में ठेले पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में पहली बार मनाया गया इंजीनियर्स डे

जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में पहली बार बीसीए विभाग के द्वारा इंजीनियर्स डे मनाया गया । दीप प्रज्जवल के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । स्वागत संबोधन कंप्यूटर…

Spread the love

Jamshedpur : अब WhatsApp पर दर्ज होगी जनसमस्या, सरकारी दफ्तरों के चक्कर से मिलेगी मुक्ति, उपायुक्त राजीव रंजन ने ‘अबुआ मित्र’ चैटबोट सेवा का किया शुभारंभ, 8580090001 नंबर जारी

जमशेदपुर : शहर और जिले के लोगों को अब अपनी जनसमस्याओं की शिकायत दर्ज कराने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। जिला प्रशासन ने जनसमस्याओं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time