Jadugora : हरियाणा में कंपनी दुर्घटना में मारे गए जादूगोड़ा के चार युवकों का शव पहुंचते ही गमगीन हुआ माहौल, दाह संस्कार में उमड़ी भीड़

जादूगोड़ा :  गुरूग्राम (हरियाणा) के सिग्नेचर ग्लोबल लिमिटेड में हादसे में बीते 9 मार्च को मारे गए जादूगोड़ा के चार युवकों का शव शुक्रवार पहुंचा. शव पहुंचते ही माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। मुहल्ले के लोग शव देखने के लिए मृत युवकों के घर पहुंचकर सांत्वना जतायी। दूसरी ओर शुक्रवार की शाम सभी शव का बनगोडा गांव स्थित स्वर्णरेखा नदी के किनारे शव की अंत्येष्टि की गई। जबकि एक शव धनंजय महतो का  उसके ही घर के बगल में परिजनों ने मुखाग्नि की गई। पूरे शव यात्रा के दौरान हरि बोल की गगन चुभी नारो से गूंज उठा हाथीबिंदा पंचायत। इस दौरान ग्रामीणों में सरकार के प्रति नाराज़गी भी दिखी। नाराज़गी इस बात को लेकर थी कि झारखंड में मजदूरी कम होने की वजह से लोग पलायन कर रहे हैं व दुर्घटना के शिकार हो रहे है। ग्रामीणों ने झारखंड सरकार से मजदूरो का पलायन रोकने की मांग की है ताकि इस तरह के हादसे से बचा जा सकें।

मुआवजा की पहली किस्त के रूप में मिला 20-20 लाख का चेक

इस मौके पर जेएलकेएम नेता विमल महतो, भागीरथी हांसदा विश्वनाथ  महतो, भूपति महतो ने झारखंड सरकार से आर्थिक मदद के तौर पर कंपनी पर 20 लाख देने की मांग उठाई है। शव यात्रा में हाथी विंदा पंचायत अंतर्गत वनगोडा से तपन कुमार महतो, विमल महतो, विश्वनाथ महतो, भागीरथी हांसदा , भूपति महतो,बीर सिंह,नंद लाल महतो, असित वरण महतो,मनिंदर महतो, दल गोविंद महतो डीजी महतो, तपन कुमार महतो समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। दूसरी ओर हादसे में मारे गए जादूगोड़ा के हाथीविन्दा विंदा पंचायत के वनगोड़ा गांव के चार युवकों के परिजनों को कंपनी प्रबंधन की ओर से 20 – 20 लाख की पहली पहली चेक सौंप दी गई। इधर मृतक मंगल महतो के परिजन भूपति महतो ने कहा कि पहली किस्त कंपनी प्रबंधन ने दी है तथा अगले तीन दिन बाद 15 लाख समेत अन्य पांच लाख हरियाणा सरकार से मिलने का भरोसा मिला है। इधर जिले के उपायुक्त के निर्देश पर  पोटका प्रखंड के अंचल कर्मियों ने मृतक परिवार से मुलाकात कर  पारिवारिक सूची तैयार कर हरियाणा सरकार को भेजी गई है।

इनकी हुई मौत, दो युवक हुए हैं घायल

मृतको में मंगल महतो (30), भगीरथ गोप (30), धनंजय महतो (40)  व संजीव उर्फ दुलाल गोप के नाम शामिल है। सभी जादूगोड़ा थाना अंर्तगत हाथीविन्दा पंचायत के वनगोडा गांव के रहने वाले थे. जबकि दो अन्य युवक राकेश महतो (जादूगोड़ा) समीर महतो (जादूगोड़ा) इस घटना में बाल- बाल बच गए। मृतक भगीरथ गोप की चार बेटी व एक बेटा है। जिसमें रेखा गोप, ( 17)  सुलेखा, ( 16) राधिका (16), पायल गोप (11) व गौरव गोप ( 8) साल का है। इसी तरह मंगल महतो का एक बेटा छह साल का जिसका नाम तनिश है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सिदगोड़ा में हाइवा की चपेट में आकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : एसआईआर ड्यूटी के दौरान शिक्षक की मौत, शिक्षकों ने जताया भारी आक्रोश, मुआवजा व बुनियादी सुविधाएं देने की मांग 

बहरागोड़ा (Himangshu karan) : बहरागोड़ा के बरागाढ़िया मध्य विद्यालय में पदस्थापित 51 वर्षीय शिक्षक नील मोहन माईती का बुधवार को पुरनापानी पंचायत में एसआईआर (SIR) ड्यूटी के दौरान अचानक निधन…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस की मासिक समीक्षा बैठक में एसएसपी ने मातहतों को दिए हर हाल में अपराध नियंत्रण के निर्देश, शहरभर में लगेंगे 300 नए सीसीटीवी कैमरे

जमशेदपुर : जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित शिकायतों के निष्पादन, नशे और अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ आगामी त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जमशेदपुर पुलिस की मासिक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time