Assembly Elections : पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीखों का ऐलान, झाड़ग्राम जिले की चार विधानसभा सीटों पर 23 को मतदान

झाड़ग्राम : भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी. पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान (दो चरण) में संपन्न होगे. जबकि 4 मई को परिणाम घोषित किए जाएंगे. चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई. पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिले की चार विधानसभा सीटों पर पहले चरण में 23 अप्रैल को मतदान संपन्न कराया जाएगा। चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और चुनाव आयोग ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था, मतदान केंद्रों की तैयारी और मतदाताओं की सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

झाड़ग्राम जिला लंबे समय तक माओवादी गतिविधियों से प्रभावित रहा है। इसी कारण चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार जिले में लगभग 150 कंपनियां केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी। इन बलों को विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों और मतदान केंद्रों पर तैनात किया जाएगा, ताकि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

जिले में कुल 1101 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक सेक्शन सुरक्षा बल की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा जिले के 120 मतदान केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है, जहां सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाएगा। इन बूथों पर अतिरिक्त निगरानी और गश्त की भी व्यवस्था की जाएगी।

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस बार जिले में 120 मतदान केंद्र ऐसे होंगे, जिन्हें पूरी तरह महिला कर्मियों द्वारा संचालित किया जाएगा। इन बूथों पर मतदान से जुड़ी सभी जिम्मेदारियां महिला कर्मचारियों द्वारा निभाई जाएंगी।

मतदाताओं की संख्या के लिहाज से झाड़ग्राम जिले में कुल 9,07,301 मतदाता हैं। इनमें 4,50,590 महिला मतदाता और 4,56,705 पुरुष मतदाता शामिल हैं। प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि प्रत्येक मतदाता बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भी विशेष व्यवस्था की गई है। जिले में 85 वर्ष या उससे अधिक आयु के 6,985 एवं 4591 दिव्यांग व्यक्ति मतदाताओं के लिए घर जाकर मतदान कराने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके तहत चुनाव कर्मियों की टीम उनके घर पहुंचकर मतदान की प्रक्रिया पूरी कराएगी, ताकि बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक आने में कठिनाई न हो।
झाड़ग्राम की जिला मजिस्ट्रेट आकांक्षा भास्कर ने बताया कि प्रशासन का मुख्य लक्ष्य जिले में शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही उन्होंने जिले के मतदाताओं से अपील की कि वे निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जंतर-मंतर की घटना एवं राहुल गाँधी कि गिरफ्तारि लोकतंत्र पर आघात, छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती : डॉ. परितोष

जमशेदपुर :  झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर डॉ. परितोष ने जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं और छात्रों के साथ हुई कथित पुलिस…

Spread the love

Muri : जंतर-मंतर में छात्र आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई निंदनीय- देवेन्द्र नाथ महतो

मुरी : लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष सह आंदोलनकारी छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों द्वारा किए जा रहे शांतिपूर्ण आंदोलन पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time