GUA : गुवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, ईद, रामनवमी और सरहुल पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का लिया गया संकल्प

गुवा :  गुवा थाना परिसर में गुरुवार देर शाम आगामी ईद, रामनवमी और सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने की। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया। सभी ने एक स्वर में क्षेत्र की सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की परंपरा को बनाए रखने का संकल्प लिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि क्षेत्र में ईद, रामनवमी और सरहुल जैसे प्रमुख पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाए जाएंगे।

साथ ही यह भी तय किया गया कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं दिया जाएगा। यदि किसी प्रकार की संदिग्ध सूचना मिलती है तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन को दी जाएगी, ताकि समय रहते स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। बैठक के दौरान रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी शोभायात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से निकाली जाएगी। स्थानीय युवक एवं कलाकार अपनी पारंपरिक कला और प्रदर्शन के माध्यम से कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।

थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी पर्व-त्योहार सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा के प्रतीक हैं। यदि सभी लोग मिलकर सहयोग करेंगे तो त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सकता है। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। ईद के दौरान सीसीटीवी आने जाने वाले निगरानी,शराब बंदी डीजे व जुलूस में अश्लील गाने अश्लील भाषण पर रोक रहेगी ।

संवेदनशील स्थानों पर सीसीटी कैमरा रहेगा। सोशल मिड़िया पर कोई भी संप्रदायिक या माहौल बिगडाने वाला पोस्ट नहीं करना है।अवैध असमाजिक तत्वों द्वारा मांश की विक्री पर रोक रहेगी इस बात पर ध्यान रखा जाएगा कि पूर्व की दुश्मनी को ले त्यौहार का माहोल कोई भी खराब न करे । बैठक में पंचायत समिति सदस्य भादों टोप्पो, नाजिर खान, प्रशांत चाम्पिया, जयसिंह नायक, राजेश कुमार, मित्रों दास, विश्वजीत तांती, ज्वाला साहनी, अमरनाथ झा, शैलेंद्र ठाकुर सहित कई लोग मौजूद रहे। बैठक के अंत में सभी ने मिलकर क्षेत्र में शांति, सौहार्द और भाईचारे का माहौल बनाए रखने का संकल्प लिया। बैठक में पुलिस कर्मियों की ओर से पवन सिंह, नेम लाल राजू सामड व अन्य ने लोगों का स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें : Gua : जोनल रेलवे प्रशिक्षण संस्थान सीनी में टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने ऑपरेटिंग कर्मचारियों को आपदा राहत व वचाव कार्य दिया गया प्रशिक्षण 

Spread the love

Related Posts

Bahragora : युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के विरोध में सड़क पर उतरी भाजपा: बहरागोड़ा में मशाल जुलूस निकाल जताई नाराजगी

बहरागोड़ा : JPSC और JSSC परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही धांधली और पेपर लीक की घटनाओं से आक्रोशित भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम बहरागोड़ा के कालियाडिंगा में…

Spread the love

Jamshedpur : पहाड़ी वाले बाबा दयाल सिंह जी की स्मृति में बिष्टुपुर गुरुद्वारा में सजा भव्य कीर्तन दरबार, कई समाजसेवी हुए सम्मानित

जमशेदपुर : पहाड़ी वाले बाबा दयाल सिंह जी की वार्षिक स्मृति में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बिष्टुपुर गुरुद्वारा साहिब में भव्य धार्मिक समागम एवं कीर्तन दरबार का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time