Gua : जोनल रेलवे प्रशिक्षण संस्थान सीनी में टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने ऑपरेटिंग कर्मचारियों को आपदा राहत व वचाव कार्य दिया गया प्रशिक्षण 

गुवा : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस द्वारा सीनी जोनल रेलवे प्रशिक्षण संस्थान में ऑपरेटिग विभाग के कार्मचारीयो को आपदा प्रबंधन कार्यों के अंतर्गत फायर सर्विस, इमरजेंसी रेस्क्यू कार्यो का प्रशिक्षण पावर प्वाइट प्रजेंटेशन के माध्यम और बेसिक लाइफ सर्पोट, मॉक ड्रिल कर दिया किया। आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर,राष्ट्रपति पदक सम्मानित सदस्य संतोष कुमार ने बताया की भारत आपदा प्रभावित देश की श्रेणी में विश्व में तीसरे स्थान पर है। मानव निर्मित आपदा हो या प्राकृतिक आपदा दोनों में ही जान-माल की क्षति भयंकर रूप से होती है।

ऐसे में कुशल प्रशिक्षण कार्य कौशलता हानि और क्षति को कम करने में मदद करती है। किसी भी दुर्घटना में घटनास्थल पर रेस्क्यू कार्य करने के संसाधन उपलब्ध नहीं होते हैं। वही घटना स्थल पर बेहोश, अंग भंग, बोन फ्रेक्चर, घायल, रक्त श्रावित घायल, अवस्था में हताहत पड़े होते है । ऐसी अवस्था में ट्राई एज कर सर्वप्रथम बेहोश और रक्तश्रावित घायलो को प्राथमिक चिकित्सा देते हुए सर्वप्रथम एम्बुलेस से अस्पताल भेजना गोल्डन आवर के कार्य होते हैं। नियोजित कार्य द्वारा ही अधिक से अधिक घायल पीड़ित के जीवन रक्षा की जा सकती है।

प्रशिक्षण में शामिल रेलकर्मी

पीडि़तो को ट्रांसपोर्ट करने के विभिन्न तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया। दुसरे पहड़ में डमोन्ट्रेटर शंकर कुमार प्रसाद ने सीपीआर, फायर संयंत्र के निरिक्षण अवधि के साथ प्रयोग करने की विधि का प्रशिक्षण मॉक ड्रील कर दिया। इसके तहत कंबल, रस्सी, बोरा से स्टैचर तैयार करने की विधि बताई गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में इस्ट कोस्ट रेलवे, साउथ ईस्टन रेलवे, साउथ सेन्ट्रल रेलवे के रिफ्रेशर स्टेशन मैनेजर,रिफ्रेशर ट्रेन मैनेजर, टावर वैगन ड्राइवर, सहायक लोको पायलट सहित कुल 200 रेलकर्मी प्रशिक्षित किये गये। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अनुदेशक संतोष कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने सिविल डिफेंस के प्रशिक्षण कार्यक्रम विधि की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

इसे भी पढ़ें : Gua : ईद, रामनवमी और सरहुल को लेकर किरीबुरू थाना में शांति समिति की बैठक, सभी ने भाईचारे के साथ पर्व मनाने का लिया निर्णय  


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पत्रकार एकता मंच के प्रथम वर्षगांठ पर कोल्हान के पत्रकारों का हुआ जुटान, नई उर्जा के साथ कार्य करने का लिया संकल्प

जमशेदपुर : कोल्हान पत्रकार एकता मंच का प्रथम वर्षगांठ जमशेदपुर प्रखंड परिसर  स्थित पंचायत समिति भवन में आयोजित की गई। इस दौरान पत्रकारों द्वारा संयुक्त रूप से केक काटा गया।…

Spread the love

Jamshedpur : घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मां तारा का दर्शन-पूजन

जमशेदपुर : घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं का एक दल मां तारा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मां तारा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time