Jamshedpur : ब्रह्माकुमारीज का जीवन आरोग्य अमृत शिविर 13 से, प्रसिद्ध प्राकृतिक चिकित्सक रमेश तिवानी स्वस्थ्य रहने के देंगे टिप्स

जमशेदपुर : प्राकृतिक स्वास्थ्य एवं संपूर्ण जीवनशैली परिवर्तन के उद्देश्य से 13 मार्च से 15 मार्च तक यूनिवर्सल पीस पैलेस, मरीन ड्राइव, सोनारी में “जीवन आरोग्य अमृत शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित होगा। इस विशेष शिविर में विश्व प्रसिद्ध प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. रमेश तिवानी मौजूद रहेंगे। डॉ. तिवानी पूर्व में कई वर्षों तक एलोपैथिक चिकित्सा का अभ्यास कर चुके हैं, लेकिन लंबे अनुभव के बाद उन्होंने अनुभव किया कि इस पद्धति में रोगों का मूल उपचार संभव नहीं हो पाता।

इसी कारण उन्होंने प्राकृतिक चिकित्सा का मार्ग अपनाया और पिछले 30 से अधिक वर्षों से प्राकृतिक आहार, उपवास, तथा प्राकृतिक उपचार विधियों द्वारा मानव सेवा में समर्पित हैं। अब तक वे 75 से अधिक प्रकार के रोगों से पीड़ित लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से स्वस्थ जीवन की दिशा दे चुके हैं। उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। भोपाल में वे प्राकृतिक चिकित्सा कॉलेज का संचालन भी कर रहे हैं।

यह स्वास्थ्य शिविर ब्रह्माकुमारीज, कोल्हान की निदेशिका ब्रह्माकुमारी अंजु दीदी की विशेष प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से संभव हो पाया है। दीदी की पावन उपस्थिति में शिविर में आने वाले सभी लोगों को स्वास्थ्य के साथ-साथ आध्यात्मिक उत्थान एवं आत्मिक शांति का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। शिविर में प्रतिभागियों को प्राकृतिक जीवनशैली, योग एवं व्यायाम, तथा पूरे दिन का प्राकृतिक आहार प्रदान किया जाएगा। इसमें तीनों समय का प्राकृतिक भोजन तथा स्वास्थ्यवर्धक जूस भी शामिल होंगे।

आयोजकों को पूर्ण विश्वास है कि पिछले दो सफल स्वास्थ्य शिविरों की तरह इस बार भी सैकड़ों लोग रोगमुक्ति का मार्ग और स्थायी स्वास्थ्य प्राप्त करने की प्रेरणा लेकर जाएंगे। यह शिविर वास्तव में एक ऐसा दिव्य संगम होगा जहाँ लोगों को स्वास्थ्य और आत्मोन्नति दोनों का लाभ एक साथ प्राप्त होगा। इच्छुक व्यक्ति 1 दिन, 2 दिन या पूरे 3 दिन का शिविर भी कर सकते हैं। पंजीकरण एवं अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर : 9006776676 पर संपर्क कर सकते हैं ।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : JTET परीक्षा ना होने पर सदन में घिरी सरकार, विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा- जब नियमावली ही नहीं बनी तो फिर 31 मार्च तक परीक्षा कैसे संभव ?

Spread the love

Related Posts

Bahragora : युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के विरोध में सड़क पर उतरी भाजपा: बहरागोड़ा में मशाल जुलूस निकाल जताई नाराजगी

बहरागोड़ा : JPSC और JSSC परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही धांधली और पेपर लीक की घटनाओं से आक्रोशित भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम बहरागोड़ा के कालियाडिंगा में…

Spread the love

Jamshedpur : पहाड़ी वाले बाबा दयाल सिंह जी की स्मृति में बिष्टुपुर गुरुद्वारा में सजा भव्य कीर्तन दरबार, कई समाजसेवी हुए सम्मानित

जमशेदपुर : पहाड़ी वाले बाबा दयाल सिंह जी की वार्षिक स्मृति में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बिष्टुपुर गुरुद्वारा साहिब में भव्य धार्मिक समागम एवं कीर्तन दरबार का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time