Gua : सेल की गुवा माइंस में एमडीओ लागू करने के विरोध में मजदूरों व ग्रामीणों ने निकाली विशाल रैली, जोरदार प्रदर्शन कर जताया विरोध

गुवा : गुवा सेल में एमडीओ (माइन डेवलपर एंड ऑपरेटर) प्रणाली लागू करने के प्रस्ताव के विरोध में शुक्रवार संध्या करीब 5 बजे मजदूरों और ग्रामीणों ने विशाल रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। रैली रेलवे मार्केट स्थित झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन कार्यालय से निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए गुवा सेल के जनरल ऑफिस के समक्ष पहुंची। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एमडीओ के विरोध में जोरदार नारेबाजी की। इस आंदोलन में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन, बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन (इंटक), सप्लाई मजदूर संघ, झारखंड मजदूर मोर्चा यूनियन,स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

सभा को संबोधित करते हुए झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने कहा कि सेल प्रबंधन गुवा में एमडीओ प्रणाली लागू करने की तैयारी कर रहा है, जिसका मजदूर संगठन और स्थानीय ग्रामीण मिलकर कड़ा विरोध करेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्थिति में गुवा में एमडीओ प्रणाली लागू नहीं होने दी जाएगी। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सेल प्रबंधन धीरे-धीरे मजदूरों को मिलने वाली सुविधाओं में कटौती कर रहा है। उदाहरण के तौर पर कोलकाता स्थित रुबी अस्पताल के गेस्ट हाउस को बंद कर दिया गया है, जिससे इलाज के लिए जाने वाले मजदूरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

साथ ही यह भी कहा गया कि एमडीओ व्यवस्था लागू होने से वर्षों से काम कर रहे सप्लाई मजदूरों के रोजगार पर संकट उत्पन्न हो सकता है तथा मजदूरों से 8 घंटे की जगह 12 घंटे तक काम लेने की आशंका है। करीब एक घंटे तक प्रदर्शन के बाद यूनियन के प्रतिनिधियों ने सेल प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा। इस पर प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि मजदूरों की मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और इस पर विचार किया जाएगा।

इस मौके पर रामा पांडे, अंतर्यामी महाकुड़, संजु गोच्छाईत, जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन (इंटक) के विश्वजीत तांती, निर्मलजीत सिंह,पंचम जॉर्ज सोय,चंद्रिका खंडायत, जानों चातर, नूतन सुंडी, प्रशांत चाम्पिया, सुशील पूर्ति, किशोर सिंह सहित बड़ी संख्या में मजदूर और ग्रामीण उपस्थित थे।

 

इसे भी पढ़ें : Gua : घाटकुड़ी गांव के मुंडा बिरसा चांपिया का निधन, गांव में शोक की लहर


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : एसआईआर ड्यूटी के दौरान शिक्षक की मौत, शिक्षकों ने जताया भारी आक्रोश, मुआवजा व बुनियादी सुविधाएं देने की मांग 

बहरागोड़ा (Himangshu karan) : बहरागोड़ा के बरागाढ़िया मध्य विद्यालय में पदस्थापित 51 वर्षीय शिक्षक नील मोहन माईती का बुधवार को पुरनापानी पंचायत में एसआईआर (SIR) ड्यूटी के दौरान अचानक निधन…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस की मासिक समीक्षा बैठक में एसएसपी ने मातहतों को दिए हर हाल में अपराध नियंत्रण के निर्देश, शहरभर में लगेंगे 300 नए सीसीटीवी कैमरे

जमशेदपुर : जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित शिकायतों के निष्पादन, नशे और अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ आगामी त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जमशेदपुर पुलिस की मासिक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time