Potka : तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से वृद्ध की मौत, चालक फरार

पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के हाता–टाटा मुख्य मार्ग पर मोहलडीह स्थित पूर्व विधायक मेनका सरदार के आवास के समीप शनिवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान रसराज बेहरा (78) के रूप में हुई है, जो ओडिशा के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपीनाथपुर गांव के निवासी थे।
मिली जानकारी के अनुसार रसराज बेहरा रायरंगपुर से बस द्वारा अपने घर लौट रहे थे। बस से उतरने के बाद वे सड़क पार कर हाता की ओर जाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर लगने से रसराज बेहरा सड़क पर औंधे मुंह गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।
घटना की सूचना मिलते ही पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोपो मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल रसराज बेहरा को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोटका भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेज दिया है। वहीं घटना के बाद फरार बाइक चालक की तलाश में पुलिस जुट गई है।

Spread the love

Related Posts

Bahragora : युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के विरोध में सड़क पर उतरी भाजपा: बहरागोड़ा में मशाल जुलूस निकाल जताई नाराजगी

बहरागोड़ा : JPSC और JSSC परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही धांधली और पेपर लीक की घटनाओं से आक्रोशित भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम बहरागोड़ा के कालियाडिंगा में…

Spread the love

Jamshedpur : पहाड़ी वाले बाबा दयाल सिंह जी की स्मृति में बिष्टुपुर गुरुद्वारा में सजा भव्य कीर्तन दरबार, कई समाजसेवी हुए सम्मानित

जमशेदपुर : पहाड़ी वाले बाबा दयाल सिंह जी की वार्षिक स्मृति में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बिष्टुपुर गुरुद्वारा साहिब में भव्य धार्मिक समागम एवं कीर्तन दरबार का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time