Jamshedpur : गोलमुरी में पारिवारिक विवाद में चाचा ने भतीजे को चाकू से मारकर किया घायल, टीएमएच में चल रहा है इलाज

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती में गुरुवार को एक पारिवारिक विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। घरेलू कहासुनी के दौरान चाचा ने अपने ही भतीजे पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घायल युवक की पहचान 25 वर्षीय ऋषि तिवारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि किसी घरेलू बात को लेकर चाचा और भतीजे के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते बढ़ गई। इसी दौरान गुस्से में आकर चाचा ने भतीजे पर चाकू से वार कर दिया।

हमले में घायल ऋषि तिवारी को स्थानीय लोगों की मदद से (टीएमएच) पहुंचाया गया, जहां अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार युवक को गंभीर चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मामूली घरेलू विवाद के कारण हुई इस घटना से इलाके में दहशत और हैरानी का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : GUA : गुवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, ईद, रामनवमी और सरहुल पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का लिया गया संकल्प


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

jamshedpur : क्रिकेट में भगत सिंह तो कबड्डी में नेताजी सदन बना विजेता

पोटका : तारा पब्लिक स्कूल, हाता में शनिवार को अंतर-सदनीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन…

Spread the love

Jamshedpur : उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

जमशेदपुर : समाहरणालय में आयोजित जनशिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time