Patamada : अनियंत्रित कार घर में घुसी, दीवार एवं छत में पड़ी दरार, जान माल का नुकसान नहीं

पटमदा :  काटिन बाजार में गुरुवार रात तेज धमाके के साथ एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर बोराभूम-बांदोवान मुख्य सड़क के किनारे स्थित एक मकान में जा घुसी। इस हादसे में मकान मालिक विनोद महतो के घर और दुकान को लाखों का नुकसान पहुंचा है। कार की टक्कर से मकान की दीवार टूट गई, छत में दरार पड़ गई, जबकि दुकान का शटर और दरवाजा भी क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार चालक नशे में धुत था और घटना के बाद मौके से फरार हो गया। बताते हैं कि भागने के दौरान कुछ लोगों ने उसे पकड़ भी लिया था, लेकिन पहचान का व्यक्ति होने के कारण उसे छोड़ दिया गया। मकान मालिक विनोद महतो ने बताया कि घटना के कुछ ही मिनट पहले उनकी मां घर के अंदर चली गई थीं।

उन्होंने कहा कि यदि वह बाहर रहतीं तो उनकी जान भी जा सकती थी। घटना की सूचना मिलने पर कमलपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत नहीं होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस वापस लौट गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में काफी रोष है। लोगों ने वाहन मालिक से क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है। विनोद महतो के अनुसार कार से शराब की बोतलें और गिलास भी बरामद हुए हैं, जिससे चालक के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गोलमुरी में पारिवारिक विवाद में चाचा ने भतीजे को चाकू से मारकर किया घायल, टीएमएच में चल रहा है इलाज

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झामुमो नेत्री बाली मार्डी का मानगो में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

जमशेदपुर : मानगो डिमना चौक पर झामुमो महिला नेत्री श्रीमती बाली मार्डी को झामुमो नेता उज्ज्वल दास के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फुल माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत…

Spread the love

Jamshedpur : जन समस्याओं के समाधान को लेकर जिला प्रशासन तत्पर, उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनीं नागरिकों की समस्याएं

जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं, सुझाव एवं शिकायतें सुनीं।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time