Seraikela : पातकुम पुलिया के पास बोरे में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी

सरायकेला : ईचागढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई जब पातकुम पुलिया के पास करकड़ी नदी किनारे झाड़ियों में एक बोरे के अंदर अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पातकुम पुलिया के समीप करकड़ी नदी के किनारे झाड़ियों में सादा रंग का एक बोरा पड़ा हुआ था। आसपास से गुजर रहे कुछ स्थानीय लोगों की नजर जब उस बोरे पर पड़ी तो उन्हें शक हुआ। संदेह होने पर लोगों ने नजदीक जाकर देखा और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे दी।

सूचना मिलते ही ईचागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बोरे को खोलकर देखा। बोरे के अंदर एक अज्ञात युवक का शव मिला, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग सन्न रह गए। बताया जा रहा है कि मृतक का रंग गोरा है और उसकी उम्र लगभग 30 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। युवक ने नीले रंग की शर्ट पहन रखी थी। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवक की कहीं और हत्या कर शव को बोरे में भरकर यहां झाड़ियों में फेंक दिया गया, ताकि उसकी पहचान छिपाई जा सके और पुलिस को गुमराह किया जा सके।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ  झाड़ग्राम पुलिस की कार्रवाई, 12 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

झाड़ग्राम : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए झाड़ग्राम थाना पुलिस ने 12 किलो गांजा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के…

Spread the love

Jadugora : सेवा समर्पण ने सबर परिवारों के बीच बांटी दिवाली की खुशियां

जादूगोड़ा : सेवा समर्पण संस्था की ओर से दीपावली के अवसर पर झरिया गांव में जरूरतमंद सबर परिवारों के बीच वस्त्र, दीये, तेल, मिठाइयां एवं पटाखों का वितरण किया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time