Jamshedpur : झामुमो संपर्क कार्यालय में इफ्तार पार्टी का आयोजन, अल्लाह से विश्व शांति की मांगी दुआ

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला संपर्क कार्यालय में पूर्वी सिंहभूम जिला के तरफ से झामुमो के वरिष्ठ नेता प्रमोद लाल एवं शेख बदरूदीन के नेतृत्व में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया । इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहन कर्मकार , राजू गिरी , देवजीत मुखर्जी , लालटू महतो , मानवर हुसैन , फैयाज खान, अजय रजक, उमानाथ झा, अभय पांडेय, प्रीतम हेंब्रम , विजय महतो, अरुण प्रसाद , संजय लकड़ा, गुरमीत सिंह गिल , झरना पाल, नीता सरकार, उज्ज्वल दास , पिंटू लाल , उमर खान ,कन्हैया रजक , परमेश्वर दास , बबलू अख्तर , मोहम्मद अजहर उद्दीन , तनवीर अहमद , उमेश गिरी , सद्दाम हुसैन, विशु कुमार , मोहम्मद सलाम , गोपाल महतो, सपन राय, प्रभात सिंह , प्रहलाद लोहरा, विष्णु प्रधान समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे । इस दौरान पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष फैयाज खान ने कहा कि यह अफ़तार का आयोजन देश के साझा विरासत का एक प्रतीक है , जहां सभी धर्म, जाती के लोग एक साथ बैठकर अल्लाह से अपने राज्य और देश के खुशहाली के लिए दुआ करते हैं । वहीं प्रमोद लाल एवं शेख बदरूदीन ने कहा कि विश्व में जो अशांति फैला हुआ है उसके लिए भी दुआ किया गया कि मानव को सद्बुद्धि दे ,ताकि विश्व में अमन चैन कायम रहे । रोजा खोलने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने नवाज अदा भी की


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : सेवा समर्पण ने सबर परिवारों के बीच बांटी दिवाली की खुशियां

जादूगोड़ा : सेवा समर्पण संस्था की ओर से दीपावली के अवसर पर झरिया गांव में जरूरतमंद सबर परिवारों के बीच वस्त्र, दीये, तेल, मिठाइयां एवं पटाखों का वितरण किया गया।…

Spread the love

Potka : शौर्य सेवा संघ का पुनर्गठन, सूरज मंडल बने अध्यक्ष

पोटका : पोटका एवं राजनगर प्रखंड में शौर्य यात्रा समिति का पुनर्गठन कर संगठन का नाम बदलकर शौर्य सेवा संघ रखा गया। रविवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता मोना राय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time