Jamshedpur : मानगो बाजार में दुकान विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस जांच में जुटी

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के मानगो बाजार में दुकान पर कब्जे के विवाद को लेकर शुक्रवार रात दो दुकानदारों के बीच जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की घटना सामने आई। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों का बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि बाजार में स्थित दुकान को लेकर बिहारी लाल शर्मा और सुनील शर्मा के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। शुक्रवार की रात यह विवाद अचानक बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान दुकान में तोड़फोड़ भी की गई।

बिहारी लाल शर्मा ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि बाजार में उनकी दुकान है और सुनील शर्मा वहां केयरटेकर के रूप में काम करता था। आरोप है कि अब सुनील शर्मा और उसका परिवार दुकान पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले ही सुनील शर्मा ने दुकान के सामने ईंट गिराकर रास्ता बंद कर दिया था। शुक्रवार को वह अपने परिवार के साथ आया और उनके साथ मारपीट की।

वहीं दूसरे पक्ष से लक्ष्मी नारायण शर्मा ने बताया कि जिस दुकान को लेकर विवाद हो रहा है, वह उनके नाम से है और पड़ोसी बिहारी लाल शर्मा रिश्ते में उनके मौसा लगते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहारी लाल शर्मा ने अपनी दुकान की दीवार तोड़कर उनकी करीब 32 साल पुरानी कपड़े की दुकान में घुसकर लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के कपड़ों की चोरी कर ली।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से लिखित शिकायत ली जा रही है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : शिवजी ने भक्तों की रक्षा के लिए दुर्वासा व हनुमान अवतार लिए : सूदर्शनाचार्य महाराज


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अब WhatsApp पर दर्ज होगी जनसमस्या, सरकारी दफ्तरों के चक्कर से मिलेगी मुक्ति, उपायुक्त राजीव रंजन ने ‘अबुआ मित्र’ चैटबोट सेवा का किया शुभारंभ, 8580090001 नंबर जारी

जमशेदपुर : शहर और जिले के लोगों को अब अपनी जनसमस्याओं की शिकायत दर्ज कराने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। जिला प्रशासन ने जनसमस्याओं…

Spread the love

Jamshedpur : शहर में आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाएं चिंताजनक, रोकने की दिशा में कदम उठाए पुलिस-प्रशासन  : महेंद्र पांडेय

जमशेदपुर :  शहर में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने चिंता जताई है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से दुर्घटनाओं पर रोक लगाने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time