Nimdih : नीमडीह थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडरों से लदा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

नीमडीह : सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के पाथरडीह में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। टाटा–पुरुलिया मुख्य मार्ग पर रसोई गैस सिलेंडरों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। गनीमत रही कि घटना के समय सड़क पर अधिक यातायात नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

जानकारी के अनुसार ट्रक गम्हरिया थाना मोड़ स्थित इंडेन गैस फिलिंग सेंटर से करीब 360 रसोई गैस सिलेंडर लोड कर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला स्थित कोटशिला की ओर जा रहा था। सुबह करीब पाथरडीह एफडीआई गोदाम के समीप चालक ने अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद ट्रक सड़क से उतरकर पास के खेत में पलट गया।

हादसे में ट्रक चालक सुकुमार सिंह बाल-बाल बच गए। उन्होंने बताया कि वे देर रात भोजन करने के बाद पाथरडीह के पास ही कुछ देर विश्राम के लिए रुके थे। सुबह दोबारा यात्रा शुरू करते ही वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और देखते ही देखते ट्रक खेत में जा गिरा।

घटना की सूचना मिलते ही नीमडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक के पलटने की सूचना से कुछ समय के लिए आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि पुलिस और स्थानीय लोगों की सतर्कता से किसी प्रकार की गैस रिसाव या विस्फोट जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।

पुलिस की निगरानी में क्रेन मंगाकर पलटे हुए ट्रक को सीधा करने का प्रयास किया गया। इसके साथ ही सिलेंडरों को सावधानीपूर्वक निकालकर दूसरे वाहन में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई। अधिकारियों ने बताया कि सभी सिलेंडर सुरक्षित हैं और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

घटना के कारण कुछ देर तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कपाली के रागीब हत्याकांड का मुख्य आरोपी तारिक गिरफ्तार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : आयुर्वेद चिकित्सक संघ की नई जिला कमिटी गठित, पीएन झा बने अध्यक्ष

    जमशेदपुर : राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर गुरुवार को झारखंड आयुर्वेद चिकित्सक संघ, पूर्वी सिंहभूम जिला शाखा की बैठक साकची स्थित श्री बालाजी कंसल्टेंसी कार्यालय में डॉ. पीएन झा…

    Spread the love

    Jamshedpur : रफ्तार के कहर ने छिनी चार जिंदगियां, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की छोटी बेटी तृषा सिंह का रांची भेजा गया शव

    पोस्टमार्टम हाउस व घर पर नेता-कार्यकर्ताओं का दिन भर लगा रहा जमावड़ा जमशेदपुर :  सोनारी के मरीन ड्राइव में गुरुवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले चारों…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time