Jamshedpur : जिले में मार्च में हुई 48 सड़क दुर्घटनाएं, प्रशासन ने तेज रफ्तार और ड्रिंक एंड ड्राइव को बताया हादसों का प्रमुख कारण

यातायात एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक, सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम पर हुई गहन चर्चा

जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में शनिवार को यातायात एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक आयोजित की गयी। बैठक में एसडीएम धालभूम अर्नव मिश्रा, अपर उपायुक्त संतोष गर्ग, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राहुल जी आनंद जी, डीटीओ धनंजय व अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे ।

समीक्षा के क्रम में यह बात सामने आयी कि मार्च माह में जिले में 48 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। जिसमें कईयों की जान चली गई। जबकि कई घायल अभी भी इलाजरत हैं. अधिकारियों ने इस पर चिंता व्यक्त की। सड़क दुर्घटना के कारणों की समीक्षा में यह बात सामने आई कि चालकों की लापरवाही एवं यातायात नियमों का अनुपालन नहीं करने के कारण ज्यादा दुर्घटनाएं हुई है। गलत दिशा में वाहन चलाना, तेज रफ्तार और ड्रिंक एंड ड्राइव भी हादसों के प्रमुख कारण रहे हैं।

लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालकों पर जुर्माना के साथ साथ लाइसेंस रद्द करने, यात्री वाहनों, मालवाहक वाहन तथा स्कूल वैन पर ओवरलोडिंग करने एवं सड़क में जहां तहां रोक कर सवारी उतारने-चढ़ाने के मामले पर वाहन ऑनर की जिम्मेवारी तय करते हुए कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। इसके अलावे स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच यातायात नियमों को लेकर जागरुकता बढ़ाने पर जोर दिया।

गुड समरिटन को मिला दो-दो हजार व प्रशस्ति पत्र

हिट एंड रन मामलों में प्रभावित परिजनों को मिलने वाली मुआवजा के भुगतान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुंचाने के लिए तीन गुड समारिटन अनुज कुमार सिंह (मुसाबनी थाना प्रभारी), रामदेव हेम्ब्रम (मुसाबनी) एवं बागुन केराई (चाकुलिया) को 2-2 हजार नगद एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर : भगवान परशुराम के प्राकट्य उत्सव के पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभा यात्रा, डीजे-डंका की धून पर थिरकते रहे शहरवासी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : छात्र आंदोलन के समर्थन में भाजपा का बंद पूरी तरह विफल, जनता ने नकारा : प्रताप कुमार यादव

जमशेदपुर : कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रताप कुमार यादव ने बयान जारी कर कहा कि छात्र हितों को लेकर रांची में चल रहे शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन को भारतीय जनता पार्टी…

Spread the love

Jamshedpur : साकची बाजार शिव मंदिर में सुलतानगंज से लाए गए गंगाजल से हुई सहस्त्रघट जलाभिषेक पूजा, हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

जमशेदपुर : सावन माह के शुभ अवसर पर लगातार पांचवें साल मंगलवार 11 अगस्त को साकची बाजार स्थित श्री श्री साकची शिव मंदिर में सुलतानगंज से आये हुए गंगाजल से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time