जमशेदपुरः टाटा स्टील और कैनल क्लब की ओर से 77वां और 78वां डॉग शो 9 जनवरी से 12 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा. डॉग शो का आयोजन जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के आर्चरी ग्राउंड में होगा. यह जानकारी मंगलवार को पत्रकार वार्ता में कैनल क्लब की अध्यक्ष रुचि नरेंद्रन ने दी. उन्होंने बताया कि इस चार दिवसीय समारोह में देश-विदेश के कई नामी डॉग ब्रिड्स अपनी खूबसूरती और हुनर का प्रदर्शन करेंगे. इस बड़े आयोजन का उद्घाटन जमशेदपुर डीसी अन्नय मित्तल द्वारा किया जाएगा. डॉग शो में कुल 470 एंट्रीज प्राप्त हुई हैं, जिसमें देश भर से नामी नस्ल के डॉग और उनके मालिक हिस्सा ले रहे हैं. इस शो में देश के साथ-साथ विदेशों से भी डॉग जज आ रहे हैं, जिनमें ब्राजील, थाईलैंड और पुर्तगाल के जज शामिल हैं. यह शो डॉग लवर्स के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जहां वे विभिन्न नस्ल के कुत्तों को देख सकते हैं और उनके प्रदर्शन का आनंद ले सकते हैं.
इसे भी पढ़ेः भू-माफियाओं ने रैयती जमीन में गाड़े गये पिलर को तोड़ा, पीड़ित ने पुलिस से लगायी न्याय की गुहार
There is no ads to display, Please add some



















































