BTSC Jobs Vacancy: बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन में स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के लिए बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

पटना: मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (SMO) के पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है. इस भर्ती के तहत कुल 3623 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 4 मार्च 2025 से लेकर 1 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

रिक्ति विवरण

इस भर्ती में विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों के लिए पदों की पेशकश की गई है. पदों का विवरण इस प्रकार है:
• एनेस्थेटिस्ट – 988 पद
• डर्मेटोलॉजिस्ट – 86 पद
• ईएनटी विशेषज्ञ – 83 पद
• जनरल सर्जन – 542 पद
• स्त्री रोग विशेषज्ञ – 542 पद
• माइक्रोबायोलॉजिस्ट – 19 पद
• नेत्र रोग विशेषज्ञ – 43 पद
• हड्डी रोग विशेषज्ञ – 124 पद
• शिशु रोग विशेषज्ञ (पीडियाट्रिशियन) – 617 पद
• पैथोलॉजिस्ट – 75 पद
• फिजिशियन – 306 पद
• मनोचिकित्सक – 14 पद
• रेडियोलॉजिस्ट – 184 पद

आवेदन शुल्क

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को शुल्क जमा करना होगा:
• जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए शुल्क – 600 रुपये
• SC/ST/महिला उम्मीदवार (केवल बिहार के मूल निवासी) के लिए शुल्क – 150 रुपये
• बिहार राज्य के बाहर के उम्मीदवारों के लिए शुल्क – 600 रुपये

 

महत्वपूर्ण तिथियां

• ऑनलाइन आवेदन शुरू: 4 मार्च 2025
• आवेदन की अंतिम तिथि: 1 अप्रैल 2025

आवेदन कैसे करें?

आवेदन प्रक्रिया बेहद सरल है, और उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स का पालन करना होगा:
1. सबसे पहले BTSC की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं.
2. होमपेज पर “What’s New” सेक्शन में भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पर क्लिक करें.
3. अब उम्मीदवार अप्लाई लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण करें.
4. रजिस्ट्रेशन के बाद आवश्यक डिटेल्स भरकर आवेदन फॉर्म पूरा करें.
5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
6. फिर आवेदन फॉर्म को सबमिट करें.
7. आवेदन पत्र डाउनलोड करें और अंत में उसका प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें.

इसे भी पढ़ें : Jobs Vacancies: सरकारी नौकरी का सपना हो सकता है सच, जानिए मार्च 2025 की प्रमुख भर्तियों के बारे में 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Ranchi : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रदेश कमेटी की रांची में बैठक, शिक्षकों को SIR कार्य से मुक्त करने समेत आठ मुद्दों पर बनी रणनीति

रांची : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक रविवार को शिक्षक सर्वोदय आश्रम, सुखदेव नगर में प्रदेश महासचिव निखिल मंडल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिक्षक…

Spread the love

Jhargram : जंगलमहल पहुंची डीएलएसए की टीम, कानूनी व सरकारी सहायता के लिए लोगों को किया जागरूक

झाड़ग्राम : जंगलमहल के दुर्गम इलाकों में लोगों तक कानूनी जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को गोपीबल्लवपुर में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time