जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अन्तर्गत करनडीह में दिशोम बाहा र्पव में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शामिल हुए. रविवार को करनडीह जाहेरथान में दिशोम बाहा पर्व मनाया गया. इस बीच नायके बाबा की ओर से जाहेरथान में पूजा-अर्चना की गई. जहां झारखंड वासियों की खुशहाली की कामना की गई. पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शाम में महिलाओं और पुरूषों के बीच साल के फूल का वितरण किया. साल का फूल महिलाएं जुड़े में लगाती हैं. जबकि पुरूष कान पर लगाते हैं. इस बीच बाहा नृत्य करते हुए नायके को उनके घर तक लेकर जाने की पुरानी परंपरा पुरी की गई. दिशोम बाहा पर करनडीह जाहेरथान में आदिवासी समाज के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी. खासकर महिलाओं को पारंपारिक वेश-भूसा में देखा गया. दिशोम बाहा की तैयारी पहले से ही की गई थी.
इसे भी पढ़ें : Champions Trophy Final 2025: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी पर किया कब्जा
There is no ads to display, Please add some



















































