Ramgarh: कृषक पाठशाला के कार्यों की गति बढ़ाने के उपायुक्त ने दिए निर्देश

रामगढ़: रामगढ़ के समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में बिरसा ग्राम विकास योजना-सह-कृषक पाठशाला की जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में कार्यकारी एजेंसी SARDA के प्रतिनिधि ने कृषक पाठशाला में चल रहे कार्यों की प्रगति पर आधारित प्रस्तुति (PPT) के माध्यम से जानकारी दी.

कृषक पाठशाला के कार्य में तेजी लाने का निर्देश

उपायुक्त ने बैठक में यह निर्देश दिया कि कृषक पाठशाला के कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि प्रशिक्षण और परिभ्रमण के माध्यम से जिले के किसानों, कृषि विद्यार्थियों और स्कूलों के छात्रों को कृषि और संबंधित विषयों की जानकारी मिल सके. उन्होंने इस पहल को कृषि क्षेत्र में सुधार और जागरूकता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया.

वित्तीय परिमाप और योजनाओं पर चर्चा

बैठक में स्केल ऑफ फाइनेंस पर भी चर्चा की गई, जिसमें विभिन्न फसलों, पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए वित्तीय परिमाप तय किए गए. इसके बाद, Grant to FPO योजना के तहत जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति द्वारा FPO का चयन भी किया गया.इस बैठक में उप विकास आयुक्त रामगढ़ और कृषि एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारीगण भी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Ramgarh: मानवाधिकार आयोग ने रामगढ़ के वृद्धाश्रम और बालगृह का किया निरीक्षण


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सीतारामडेरा और साकची में अवैध जुआ-लॉटरी के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, चार गिरफ्तार, नकदी, मोबाइल, लॉटरी बोर्ड और नंबर लिखी कॉपियां बरामद

जमशेदपुर :  शहर में अवैध जुआ, लॉटरी और सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीतारामडेरा थाना…

Spread the love

Bahragora : जेएमएम प्रतिनिधिमंडल ने बरसोल के नए थाना प्रभारी का किया सम्मान, क्षेत्र की सुरक्षा पर की चर्चा

बहरागोड़ा : पूर्वांचल झामुमो मंडल कमेटी के वरिष्ठ नेता दीपक महापात्र के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बरसोल के नए थाना प्रभारी कुमार इन्द्रेश से मुलाकात कर उनको पुष्पगुच्छ से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time