Jamshedpur :  ग्रेजुएट कॉलेज के हिन्दी विभाग में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित

जमशेदपुर :  ग्रेजुएट कॉलेज के हिन्दी विभाग ने बुधवार को होली छूट्टी के पूर्व होली मिलन कार्यक्रम आयोजित की।  हिन्दी विभाग अध्यक्ष राकेश कुमार पाण्डेय ने उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि होली हर्षोल्लास का त्योहार है ।  जो व्यक्ति के अंदर अहं, वैमनस्यता और भेदों को समाप्त कर जीवन में एकता समरसता और उमंगों के रंग भरने का कार्य करता है।

अपने अंदर के बुराईयों को जलाने का कार्य करें 

उन्होंने कहा कि होलिका दहन के दिन नकारात्मक विचारों अपने अंदर के बुराईयों को जलाने का कार्य होता है, जिससे व्यक्ति का मन स्वच्छ हो जाता है। होली के दिन स्वच्छ मन में रंग भरने के लिए रंग और गुलाल लगाते हुए एक दूसरे को सुखी प्रसन्न रहने की कामना करते हैं। इस दौरान छात्राओं ने होली के गीत गाए तथा अपने विचार भी रखा। अंत में सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। विभागाध्यक्ष ने छात्राओं को शुभकामनाओं के साथ टॉफी प्रदान किया।
इस अवसर पर, खुशी मंडल, सोनी कुमारी, पुनम कुमारी, ममता कुमारी, जुली कुमारी, नंदनी सेना, अंजलि कुमारी, रुपा गोराई, अन्नु कुमारी, खुशबू कुमारी, गंगा सिंह, मुस्कान कुमारी, सहित अन्य छात्राएं उपस्थित थी।

इसे भी पढ़ें :  Jharkhand Cabinet: झारखंड कैबिनेट की बैठक में कुल 31 प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानिए क्या क्या फैसले लिए गए?

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भाजपा ने छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद को बताया सफल

छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगें माने सरकार: डॉ. गोस्वामी जमशेदपुर : जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और रांची में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के…

Spread the love

Jamshedpur : हमारे हृदय में बसते हैं अमर शहीद खुदीराम बोस : अमरप्रीत सिंह काले

शहीद खुदीराम बोस का जीवन युवाओं के लिए राष्ट्रभक्ति और साहस की मिसाल : संयुक्त आयकर आयुक्त क्रांतिकारियों के बलिदान ने स्वतंत्रता आंदोलन को दी नई ऊर्जा : राकेश्वर पांडे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time